यूट्यूब वीडियो बनाकर जीरो से हीरो बना यह लड़का, कमाता है महीने का लाखों रुपए

Aman SR
3 Min Read

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में यूट्यूबर कितना प्रसिद्ध हो रहे हैं। यूट्यूब पर लोग नाम, पैसा और शोहरत आसानी से कमा रहे हैं। अगर आप यूट्यूब पर रेगुलर वीडियो को अपलोड करते हैं तो आप भी एक सफल यूट्यूबर बन सकते हैं। यूट्यूब पर ऐसे बहुत सारे कंटेंट क्रिएटर हैं जो महीने का लाखों करोड़ों रुपए आसानी से कमा रहे हैं।

गरीब से अमीर हुए मनोज दे

तो आज हम एक ऐसे यूट्यूबर के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके बहुत सारा पैसा और नाम कमाया है। इस यूट्यूबर का नाम मनोज दे है। मनोज दे झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। मनोज डे के पिता साइकिल रिपेयरिंग का काम करते थे। इसी से मनोज दे के परिवार का खर्च चलता था। फिर धीरे-धीरे मनोज दे बड़े हुए। फिर मनोज दे अपने जीवन यापन के लिए बच्चों को कोचिंग पढ़ाते थे। ऐसे ही इनका जीवन चलता था।

जियो ने बदल दिया स्वरूप

जब जिओ कंपनी लॉन्च हुई तब भारत में यूट्यूब चलाने की संख्या बहुत हद तक बढ़ गई। तब से भारत में यूट्यूबर की बाढ़ सी आ गई है। फिर उसी समय मनोज देने भी अपना एक यूट्यूब चैनल बनाया। मनोज जी अपने चैनल पर टेक रिलेटेड वीडियो बनाते हैं थे। बहुत ही प्रयास के बाद मनोज डे का वीडियो वायरल नहीं हुआ। बहुत प्रयास करने के बाद मनोज दे को सफलता नहीं मिल रही थी। एक दिन मनोज देने एक ब्लॉग वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने अपने घर को दिखाया। उनका यह वीडियो पूरे भारत में वायरल हो गया। जिससे लोग उन्हें जानने पहचानने लगे।

5 मिलियन सब्सक्राइबर

आज यूट्यूब पर मनोज दे के 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। मनोज दे आज के समय में एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं। आज के समय में मनोज दे यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके महीने का लाखों रुपए कमाते हैं। मनोज दे अपने परिवार के लिए एक बड़ा सा आलीशान घर भी बनवा रहे हैं।