बॉलीवुड के रैप सिंगर हनी सिंह का देसी कलाकार गाने का दूसरा वर्जन बहुत ही जल्द आपके बीच आने वाला है। देसी कलाकार हनी सिंह का एक बहुत ही पॉपुलर गाना है। इस गाने में हनी सिंह के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थी।
Desi Kalakar Part 2
अब इसी गाने का दूसरा वर्जन हनी सिंह रिलीज करने वाले हैं। इस गाने की कहानी पुराने गाने के 9 साल बाद शुरू हो रही है। हनी सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने के बारे में एक पोस्ट डाला।
Homey Singh Kalaastar
हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा के इस नए रैप गाने का नाम Kalaastar है। इस गाने में आप पुराने गाने देसी कलाकार के 9 साल बाद की कहानी देखेंगे। इसका टीजर भी बहुत ही जल्द रिलीज किया गया और मात्र एक दिन में ही इस गाने के टीज़र पर 4 मिलियन से ज्यादा व्यू आ गए।
Kalaastar Teaser Release
गाने के टीजर में आप देख सकते हैं कि हनी सिंह एक जेल में बंद है और एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। बाद में हमें पता चलता है कि उनका जेल में आखिरी दिन है और मैं छुट्टी मिल जाती है। जब भी जेल से बाहर आते हैं तो यह अपने एक दोस्त से मिलते हैं और सबसे पहले वह सोनाक्षी सिन्हा के बारे में ही पूछते हैं। हनी सिंह के दोस्त ने बताया कि उसकी अब शादी हो चुकी है और अब वह दूसरी सिटी में रहती है। इसपर हनी सिंह कहते हैं, I want my girl back। इसके बाद हनी सिंह के इस गाने का टीजर खत्म हो जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें देसी कलाकार गाने के रिलीज के कुछ दिनों बाद ही हनी सिंह के गाने आने बंद हो गए। और उसके कुछ समय बाद हनी सिंह की दिमागी हालत खराब हो गई जिसके कारण कई सालों तक हनी सिंह का कोई भी गाना नहीं आया।
हो सकता है हनी सिंह का कमबैक
इधर कुछ दिनों से हनी सिंह दोबारा से कम बैक करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके कोई भी गाने पहले की तरह हिट नहीं जा रहे हैं ।अब देखने में यह लग रहा है की देसी कलाकार का दूसरा भाग बहुत ही जबरदस्त होगा और इसी गाने से हनी सिंह का कमबैक भी होगा।