ये क्या!! अब बॉलीवुड ने कॉपी कर डाला खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी गाना

Sameer SR
2 Min Read

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा होता आ रहा है कि लोग बॉलीवुड के गानों की धुन को उठाकर भोजपुरी गाने बना देते हैं। ऐसा पहले तो काफी बार हो चुका है लेकिन इस बार जो हुआ वह चौंकाने वाला है। इस बार बॉलीवुड के एक मशहूर गायक का गाना भोजपुरी गाने की धुन पर बनाया गया है।

Bollywood Copied Bhojpuri Song

दरअसल हम बॉलीवुड की फिल्म दिल बिल के एक नए गाने की बात कर रहे हैं जिस गाने का टाइटल है पागल करूंगी। जब आप इस गाने को सुनेंगे आपको इस गाने की धुन पहले कहीं सुनी सुनी सी लगेगी। यह चलिए इस गाने की धुन के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Pagal Banaibe Ka Re Pataraki

दिल बिल के इस नए गाने को खेसारी लाल यादव के गाने की धुन पर बनाया गया है। अगर आप भोजपुरी के पुराने दर्शक है तो आपको पता होगा कि खेसारी लाल यादव का एक गाना आया था पागल बनाइए का रे पतरकी। कक्कड़ के इस नए गाने की मुख्य धुन खेसारी लाल के इस गाने की तरह ही है।

बॉलीवुड में पहली बार हुआ है जब किसी गाने की धुन को भोजपुरी गाने से उठाया गया है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही गानों को जी म्यूजिक के अंतर्गत बनाया गया है। खेसारी लाल यादव का गाना की म्यूजिक भोजपुरी के चैनल पर मौजूद है वही दिल बिल मूवी का गाना जी म्यूजिक कंपनी के चैनल पर रिलीज किया गया है।

वैसे तो अगर देखा जाए तो ये गाना पूरी तरह से खेसारी लाल के गाने की कॉपी नहीं है। केवल गाने की मुख्य लाइन ऐसी है जो खेसारी लाल यादव के गाने की कॉपी है। पागल करूंगी गाने को सोनाक्षी होलकर और शिवी की आवाज दी गई है।