भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को बहुत ही आसानी से हरा दिया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अफगानिस्तान को आठ विकेट से फटकार लगा दी है। इस मैच के दौरान रोहित शर्मा ने बहुत सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए तो वहीं पर दूसरी ओर भारत के विराट कोहली और अफगानिस्तान के बॉलर नवीन उल हक के बीच चल रही दुश्मनी भी खत्म हो चुकी है।
नवीन और विराट का झगड़ा
आईपीएल 2023 में आरसीबी और लखनऊ के मैच के दौरान विराट कोहली की नवीन उल हक से लड़ाई हो गई थी। नवीन उल हक ने विराट कोहली का हाथ झटक दिया था। और दोनों के बीच जबानी लड़ाई हो गई थी। इसी वजह से विराट कोहली के फैंस नवीन अल हक से बहुत नाराज थे। और जहां पर भी नवीन लग जाते थे वहां पर विराट कोहली के नारे लगने लगते थे। विराट कोहली के फैंस के द्वारा नवीन उल हक को हर जगह ट्रोल किया जाता था।
खत्म हुई विराट नवीन की दुश्मनी
अफगानिस्तान और भारत के मुकाबले का इंतजार सभी कर रहे थे। क्योंकि इस मुकाबले में विराट कोहली और नवीन उल हक आमने-सामने आने वाले थे। मैदान में मौजूद सभी दर्शक नवीन उल हक को उल्टी सीधी बातें बोल रहे थे तभी विराट कोहली ने मैदान में मौजूद सभी दर्शन को शांत कराया। लेकिन जब इस मुकाबले में विराट कोहली और नवीन उल हक का सामना हुआ तो सभी इन दोनों के बर्ताव को देखकर दंग रह गए। मैच के बाद दोनों खिलाड़ी आपस में मिले दोनों ने हाथ मिलाया और गले भी मिले। इस प्रकार विराट कोहली और नवीन उल हक की दुश्मनी अब खत्म हो चुकी है।
नवीन ने विराट के बारे में क्या कहा
मैच के बाद नवीन उल हक ने इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली एक बहुत ही अच्छे इंसान है। आज दिल्ली में उनका होम ग्राउंड था और सभी फैंस उनको देखने के लिए आए थे। नवीन उल हक ने बताया कि जब वह दोनों आपस में गले मिले तब मैंने कहा ‘चलो अब इसे खत्म करते हैं।’