ऊर्फी जावेद सोशल मीडिया पर ऐसा नाम है जो हमेशा किसी ने किसी कंट्रोवर्सी में आ ही जाती हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी कारनामे कर चुकी है जिससे जनता उनका खूब मजाक उड़ाती रहती है । लेकिन ऊर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर चल रही बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें जो करना होता है कर जाती हैं और परिणाम के बारे में नहीं सोचती।
उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से अब उन्हें एक बार फिर लेकिन बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बार पब्लिसिटी के चक्कर में उन्होंने ऐसा काम कर दिया जिससे अब उन्हें गिरफ्तारी भी हो सकती है।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें यह देखा जा सकता था कि ऊर्फी जावेद को गिरफ्तार किया जा रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि दो महिला पुलिसकर्मी आती हैं और ऊर्फी जावेद को गिरफ्तार करके गाड़ी में बिठाकर चली जाती हैं।
ऊर्फी जावेद का यह वीडियो पूरी तरह से फेक था। सोशल मीडिया पर लगभग हर किसी ने इस बात का अंदाजा लगा लिया था कि उनका यह वीडियो नकली है। लोगों को यह बात साफ थी कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट है।
लेकिन अब उनके इस वीडियो पर मुंबई पुलिस का बयान आ गया है। सबसे पहले तो पुलिस की यूनिफार्म का गलत इस्तेमाल करने के कारण वीडियो में मौजूद महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार जो जो भी इस वीडियो में लिप्त हैं उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
मुंबई पुलिस के मुताबिक जिस गाड़ी का इस्तेमाल वीडियो में किया गया था उसे गाड़ी को भी सीज कर लिया गया है। जो भी हो पब्लिसिटी बढ़ाने के चक्कर में या उर्फी जावेद को सच में जेल की हवा खानी पड़ सकती है।