Uorfi Javed: ऊर्फी जावेद के इस ‘रावण लुक’ ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही

Mahir SR
2 Min Read

आजकल भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में हर जगह हमें त्योहारों से संबंधित कोई ना कोई चीज जरूर देखने को मिल रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी हरकतों के लिए मशहूर ऊर्फी जावेद की एक इंस्टाग्राम पोस्ट बहुत वायरल हो रही है। ऊर्फी जावेद ने अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या अतरंगी किया है यह तो आपको आगे जानने को मिलेगा।

उर्फी जावेद के बारे में

ऊर्फी जावेद आज के समय भारत में एक बहुत प्रसिद्ध चेहरा है। अपने अतरंगी कपड़ों के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। ऊर्फी जावेद को बहुत सारे लोगों द्वारा पसंद भी किया जाता है तो वहीं पर बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जिनका कहना है कि ऊर्फी जावेद एक खराब महिला है। हालांकि ऊर्फी जावेद को लोगों की बुराइयों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

उर्फी जावेद का नया लुक

नवरात्रि खत्म होने के बाद दशहरा आ गया है ऐसे में सभी लोग दशहरे की खुशियां मनाने में व्यस्त है। इसी बीच ऊर्फी जावेद अपना दशहरे वाले लुक लोगों के सामने रखा है। अपनी इस लोक में ऊर्फी जावेद नए जमाने की रावण दिख रही है। ऊर्फी जावेद ने ऐसा चश्मा पहना है जिसमें 10 चश्मे लगे हुए हैं। ऊर्फी जावेद ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि रावण के 10 सर थे इस वजह से ऊर्फी जावेद ने 10 चश्मा वाला चश्मा पहना है। साथ ही में ऊर्फी जावेद ने जो टी शर्ट पहनी हुई है। उसे पर नंगा नाच लिखा हुआ है लोगों को ऊर्फी जावेद का यह लुक को बहुत ही ज्यादा पसंद आया।

दशहरा के बारे में

नवरात्रि जब खत्म होती है उसके दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। दशहरे के अवसर पर भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसी खुशी में दशहरा मनाया जाता है। दशहरे के अवसर पर जगह-जगह मेले लगते हैं और रावण का पुतला जलाकर उसे जलाया जाता है।