शाहरुख खान की जवान मूवी 7 सितंबर को पूरे भारत में रिलीज होगी। साथ ही साथ यह मूवी अन्य कई देशों में भी रिलीज की जाएगी। शाहरुख खान की जब कोई मूवी रिलीज होती है। तो वह अपने ट्विटर पर अपने फैंस का जवाब देते हैं।
फैंस का सवाल शाहरूख का जवाब
शाहरुख खान अपने फैंस को बहुत ही मन से जवाब देते है। किसी फैंस ने शाहरुख खान से पूछा कि वह जवान मूवी के लिए कितना नर्वस है? तो शाहरुख खान ने इसके जवाब में कहा कि वह इस बात के लिए एक्साइटिड है की जवान सिनेमा घरों में ज्यादा से ज्यादा लोगों का मनोरंजन करेगा। यह पिछले 3 वर्षों की कड़ी मेहनत की यात्रा रही है।

शाहरुख खान का फैन हुआ गंजा
शाहरुख खान का एक फैन गंजा हो गया है। उसने जवान को के लुक कॉपी किया है। शाहरुख खान के फैन ने फोटो शेयर करते हुए शाहरुख खान से कहा कि वह जवान के लिए गंजा हो गया है उन्हें यह लुक कैसा लग रहा है? शाहरुख खान ने जवाब में कहा, wow, दूसरे वाले का क्या उसका भी कराओ ना! दरअसल तस्वीर में दो फैंस थे एक गंजा था और दूसरा गंजा नहीं था।

जवान 7 सितंबर को होगी रिलीज
जवान मूवी 7 सितंबर को रिलीज होगी। इस मूवी को लेकर लोग पठान मूवी से ज्यादा एक्साइटेड लग रहे हैं। इसके ट्रेलर को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद किए हैं। लगभग तीन दिन के अंदर इसमें 41 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। दर्शकों का प्यार जवान मूवी के ट्रेलर को भारी मात्रा में मिल रहा है। यह मूवी भारत में तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी। जवान की प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है। जवान मूवी प्री बुकिंग के मामले में पठान को भी पीछे छोड़ दी है।