सलमान खान आज के समय में बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार है। सलमान खान की जब भी कोई मूवी रिलीज होती है वह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन करती है। सलमान खान पिछले कई दशक से बॉलीवुड के बड़े स्टार बने हुए हैं। सलमान खान की मूवीस का लोगों को इंतजार रहता है। ऐसे में सलमान खान अपनी एक और धमाकेदार मूवी टाइगर 3 के साथ बड़े पर्दे पर तबाही मचाने वाले हैं।
Tiger 3 के बारे में
सलमान खान की अगली मूवी टाइगर 3 होने वाली है। सलमान खान की यह मूवी 12 नवंबर 2023 को दुनिया भर के सभी सिनेमा घरों में रिलीज हो जाएगी। टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सलमान खान की आने वाली मूवी टाइगर 3 के ट्रेलर ने पुरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। इस मूवी में हमको बहुत ही जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस मूवी में सलमान खान अपने परिवार और भारत देश को बचाने वाले हैं।
लेकर प्रभु का नाम गाना हुआ रिलीज
सलमान खान की आने वाली मूवी टाइगर 3 का गाना लेकर प्रभु का नाम रिलीज हो चुका है। इस गाने को रिलीज हुए 7 घंटे हो चुके हैं और अब तक इस गाने को 70 लाख लोगों से ज्यादा ने देखा है। सलमान खान के इस गाने को लोगो द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सलमान खान के इस गाने पर अब तक 50000 से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं। सलमान खान के इस गाने में बहुत ही हाई लेवल की सिनेमैटोग्राफी की गई है। इस गाने को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस गाने को बनाने के लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च किया गया है।
गाने के बारे में
लेकर प्रभु का नाम गाना YRF यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। YRF का पूरा नाम यशज-राज फिल्म्स हैं। इस गाने के मुख्य किरदार सलमान खान और कैटरीना कैफ है। इस गाने को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गया है। इस गाने को प्रीतम ने म्यूजिक दिया है। इस गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने दिए हैं। इन सभी ने मिलकर टाइगर 3 के लिए एक बहुत ही शानदार गाना बनाया है।