Tiger 3 मे गाना गाएंगे अरिजीत सिंह, सलमान खान ने की घोषणा

Aman SR
2 Min Read

सलमान खान की आगामी मूवी टाइगर 3 है जो दीपावली के पावन अवसर पर रिलीज की जाएगी। सलमान खान की पिछली मूवी किसी का भाई किसी का जान सिनेमा हॉल में रिलीज हुई थी जिसने कमाई तो ठीक-ठाक की थी। लेकिन यह दर्शकों को अच्छी नहीं लगी थी। लेकिन सलमान खान अब फिर से एक बार और टाइगर सीरीज की मूवी को सिनेमाघर में लेकर आ रहे हैं। सलमान खान के चाहने वाले टाइगर 3 मूवी का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tiger 3 मे अरिजीत सिंह का गाना

कुछ साल पहले यह खबर निकल कर आ रही थी कि सलमान खान और अरिजीत सिंह में मनमुटाव हो गया है। अरिजीत सिंह ने सलमान खान की मूवी में अभी तक एक भी गाना नहीं गया है। लेकिन सलमान खान की आगामी मूवी टाइगर 3 में अरिजीत सिंह का गाना होगा। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर Tiger 3 के नए गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा: पहले गाने की पहली झलक। गाने का नाम होगा लेके प्रभु का नाम। सलमान खान ने यह भी लिखा कि यह है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए।

गाना कब होगा रिलीज

सलमान खान के फैंस के मन में एक सवाल यह उठता है यह गाना कब रिलीज किया जाएगा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह गाना 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। सलमान खान के फैंस को इस गाने से बहुत ही ज्यादा उम्मीदें हैं। क्योंकि अरिजीत सिंह जो भी गाना गाते हैं वह गाना सुपरहिट हो जाता है। तो इस गाने में सलमान खान है और सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है तो इस गाने का सुपरहिट होना लगभग तय है।