Sony लॉन्च करेगा नया PlayStation 5, Slim होगा नया वाला Play Station

Aman SR
2 Min Read

आज के इस समय में लोग गेमिंग करना बहुत ही पसंद करते हैं। गेम खेलने का सबसे अच्छा साधन इस समय gaming console होता है। सबसे अच्छा गेमिंग कंसोल प्ले स्टेशन को माना जाता है। PlayStation 5 इस समय का लेटेस्ट गेमिंग कंसोल। प्लेस्टेशन 5 इस पावरफुल गेमिंग कंसोल है। इसमें आप हाई ग्रैफिक्स का गेम आसानी से खेल पाएंगे।

नया PS5

सोनी कंपनी ने एक तस्वीर को जारी करते हुए बताया है कि वह अपना नया प्लेस्टेशन 5 को लॉन्च करने जा रहा है। यह नया प्लेस्टेशन बहुत ही पतला होगा। सोनी कंपनी अपने इस प्लेस्टेशन को डिस्क एडिशन और डिजिटल एडिशन में लॉन्च करेगा। पिछले वाले मॉडल के मुकाबले 30% छोटा होगा होगा। डिस्क एडिशन प्लेस्टेशन 5 पिछले वाले के मुकाबले 18% हल्का होगा और डिजिटल एडिशन 24% तक हल्का होगा। जैसा की आपको मालूम होंगी PS5 का पिछले वेरिएंट का स्टोरेज 825जीबी था। लेकिन इस नए वेरिएंट में आपको 1TB स्टोरेज मिलने वाला है। साथ ही साथ इसमें आपको 2 USB का पोर्ट भी मिलेगा।

नए PS5 की कीमत

नए pS5 की कीमत की बात की जाए तो इसके डिस्क मॉडल की कीमत $499 है। जबकि डिजिटल मॉडल की कीमत $449 है। इसको बहुत ही जल्दी लॉन्च किया जाएगा। इसकी डिजाइन भी पिछले वाले के मुकाबले से थोड़ा अलग है।