शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार हैं। शाहरुख खान की जितनी फैन फॉलोइंग है शायद ही हिंदी सिनेमा में किसी भी अभिनेता की इतनी फेन फॉलोइंग होगी। भारत के अलावा अन्य देशों में भी शाहरुख खान का नाम प्रसिद्ध है। विदेशी धरती पर भी शाहरुख खान ने अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई है। यही एक ऐसे भारतीय अभिनेता है जिन्हें पूरे विश्व में जाना पहचाना जाता है।

शाहरुख खान का जन्मदिन
2 नवंबर को यानी कि आज शाहरुख खान का जन्मदिन है। शाहरुख खान के फैंस उनका जन्मदिन बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके फैंस मन्नत के सामने उपस्थित रहते हैं। शाहरुख खान हर साल अपने जन्मदिन पर सभी फैंस के सामने आकर उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं। शाहरुख खान ने इस बार आधी रात को मन्नत से बाहर आए और सभी फैंस को अपनी झलक दिखाएं। शाहरुख खान को देखकर सभी फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो गए। शाहरुख खान के फैंस को यकीन था कि शाहरुख खान उनके लिए एक बार जरूर आएंगे। शाहरुख खान बाहर आकर अपने सभी फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने हाथ फैला कर अपना आईकॉनिक पोज़ भी दिया।

Dunki का टीजर
शाहरुख खान की अगली मूवी डंकी है। लेकिन अभी तक इसके टीजर को लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आज शाहरुख खान के जन्मदिन पर डंकी के टीज़र को लांच किया जाएगा। अब देखते हैं कि डंकी के टीज़र को आज लॉन्च किया जाएगा या नहीं। आज शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर नेटफ्लिक्स पर जवान मूवी को रिलीज कर दिया गया है। अगर आप शाहरुख खान के फैन हैं और अभी तक अपने जवान मूवी नहीं देखी है तो घर बैठे बैठे आप नेटफ्लिक्स पर जवान मूवी का आनंद ले सकते हैं।