सीमा हैदर का मामला अभी शांत ही नही हो रहा कि अब एक और नई कहानी सामने आ गई है। इस बार भी एक प्यार करने वाली महिला अपने प्रेमी से मिलने बॉर्डर पार कर गई है। फर्क इतना है कि इस बात की महिला हिंदुस्तानी है और उसका प्रेमी पाकिस्तानी। महिला अपने पति से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई जहां वो सगाई के प्लान बना रही है।
सरहद पार पाकिस्तान पहुंची महिला
बता दें कि इस महिला का नाम अंजू है और वो शादी शुदा है। अंजू का एक पति और दो बच्चे हैं। उसके पास एक बेटा और एक बेटी हैं जिन्हे छोड़कर वो पाकिस्तान अपने आशिक के पास चली गई। अब वहां वो नसरुल्ला नाम के पुरुष से सगाई करने वाली है।
अंजू ने लिया कानून का सहारा
जैसा कि आप सब जानते होंगे कि सीमा हैदर पाकिस्तान से इंडिया गैर कानूनी तरीके से आई थी लेकिन यहां पर मामला उल्टा है। अंजू कानूनी तरीके से ट्रैवल विजा और पासपोर्ट बनवा कर पाकिस्तान पहुंची।
अपने बेटे और बेटी को छोड़कर गई महिला
सीमा हैदर तो पाकिस्तान से इंडिया अपने बच्चों को लेकर आई थी लेकिन अंजू का मामला अलग है। अंजू अपने बच्चों को भारत में ही छोड़कर गई है। और अब वह पाकिस्तान में ही रहने का मन बना चुकी है।
फेसबुक से हुई थी दोस्ती
अंजू ने बताया कि नसरुल्लाह से उसकी दोस्ती फेसबुक पर भी थी। कुछ दिनो में उनकी दोस्ती और आगे बढ़ी और दोनो को प्यार हो गया। पहले दोनो बाते ही करते लेकिन बातें करते करते उन दोनो की नजदीकियां बढ़ी और दोनो में लिए हो गया। अब देखना यह है कि अंजू का प्यार कहां तक सफल होता है।