खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष 2 को लेकर भोजपुरी जनता बहुत ही ज्यादा उत्साहित है। संघर्ष फिल्म के बाद संघर्ष 2 में भी खेसारी लाल यादव एक दमदार रोल प्ले करने वाले हैं। इस बार की कहानी और भी दमदार होगी इस बात का पूरा अंदेशा है।
Sangharsh 2 New Song Release
धीरे-धीरे इस फिल्म के गाने भी रिलीज होना शुरू हो चुके हैं। आज खेसारी लाल यादव की संघर्ष 2 फिल्म का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम चीनियो से मीठ चुम्मा है। इस गाने में एक बार फिर से आपको खेसारी लाल यादव के साथ मेघा श्री दिखाई देंगे क्योंकि वही संघर्ष दो फिल्म की मुख्य एक्ट्रेस है।
Chinyo Se Meeth Chumma
इससे पहले भी खेसारी लाल यादव की इस फिल्म के गाने यूट्यूब पर रिलीज कर दिए गए हैं। संघर्ष 2 फिल्म के सारे गाने यूट्यूब पर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के चैनल पर ही आएंगे। उनका आज रिलीज हुआ या गाना भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के चैनल पर ही आया है जहां पर आप उसे सुन सकते हैं।
Khesari Lal Yadav New Song
खेसारी लाल के इस नए गाने को यूट्यूब पर आए लगभग 1 घंटे हो गए हैं और अभी तक इस गाने पर लगभग 50 हजार व्यू दिख रहे हैं। इसके साथ ही इस पर लाइक की संख्या लगभग 15 हजार है। अभी आने वाले कुछ घंटे में यह संख्या और भी तेजी के साथ बढ़ेगी।
चीनियो से मीठ चुम्मा गाने को प्रियंका सिंह ने और खेसारी लाल यादव ने गाया। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक को कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। कृष्णा बेदर्दी एक अच्छे कलाकार हैं और उनकी म्यूजिक भी बहुत ही सुंदर होती है।