भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दोनों संघर्ष 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बहुत ही जल्द आप सभी के बीच संघर्ष 2 फिल्म रिलीज हो जाएगी और आप उसे सिनेमाघर में देख पाएंगे। संघर्ष 2 फिल्म के लिए भोजपुर दर्शन बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि यह फिल्म एक्शन और कहानी से भरपूर होने वाली है।
Sangharsh 2 New Song
संघर्ष 2 फिल्म के कुछ गानों को भी पहले यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। संघर्ष 2 का एक नया गाना आज 6 अक्टूबर के दिन आप सभी के बीच रिलीज किया गया। इस गाने का नाम है छुवला से। इस गाने को यूट्यूब पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया।
Chhuwala Se Bhojpuri Song
वैसे भी यह गाना कोई एल्बम गाना नहीं है तो इस गाने से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। भोजपुरी फिल्म के गाने कुछ ज्यादा खास नहीं रहते हैं और यह केवल सिनेमा घरों में ही बज कर रह जाते हैं। भविष्य में आपको यह गाना ग्राउंड लेवल पर सुनने को नहीं मिलेगा।
छुवला से गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह गाना आपको वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर मिलेगा। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक को कृष्णा बेदर्दी ने दिया है।
इधर कुछ दिनों से खेसारी लाल यादव के फैन इंटरनेट पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। इसी कारण इस गाने को भी रिलीज होने के बाद ठीक-ठाक व्यू मिल गए। 3 घंटे में खेसारी लाल के इस गाने को लगभग सत्तर हजार लोगों ने देखा। वहीं छब्बीस हजार लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।