रेडमी कंपनी लगभग हर प्रकार के फोन को लॉन्च करती रहती है। रेडमी एक ऐसी कंपनी है जो महंगे और सस्ते दोनों प्रकार के फोन का निर्माण करती है। रेडमी कंपनी के फोन लोगों के बजट के हिसाब से बहुत ही अच्छे फोन होते हैं। रेडमी कंपनी अमीर और गरीब दोनों प्रकार के ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। रेडमी ने आज अपना एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 13 को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसे भारत में बहुत ही जल्दी लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Note 13 का प्रोसेसर
रेडमी नोट 13 के प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 6080 का 6nm TSMC का प्रोसेसर मिलने वाला है। GPU की बात की जाए तो इसमें आपको Mali G57 GPU देखने को मिलेगा।

Redmi Note 13 का कैमरा
रेडमी नोट 13 में आपको ड्यूल कैमरा का सेटअप देखने को मिलेगा जिसका में कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का देखने को मिलेगा। साथ-साथ इसमें आपको यह रेडियो प्लस भी देखने को मिल जाएगा। सेल्फी कैमरा इसका 16 मेगापिक्सल का होगा।

Redmi Note 13 का डिस्प्ले
रेडमी नोट 13 के डिस्प्ले का साइज 6.66 इंच होगा और यह एक FHD OLED 10bit डिस्प्ले होगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसमें आपको गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन देखने को मिलेगी इसकी पिक ब्राइटनेस 1000 nits की होने वाली है।

Redmi Note 13 की बैटरी
रेडमी नोट 13 में आपको 5000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। यह 33 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए टाइप सी का पोर्ट इसमें मिलने वाला है।
Redmi Note 13 की प्राइस
रेडमी नोट 13 के कीमत की बात करें तो अभी इसे चीन में लॉन्च किया गया है। चीन में 6GB 128GB वाले वेरिएंट की कीमत ¥1099 है जो इंडियन रूपये में लगभग ₹12,687 के आसपास में हो जाता है। अब देखते हैं कि रेडमी कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारत में कब तक लॉन्च करती है।
