पुड़िया लेले अइहा Khesari Lal Yadav और Shilpi Raj का नया नवरात्रि गाना

Sameer SR
2 Min Read

आज सुबह-सुबह खेसारी लाल यादव ने अपना एक नवरात्रि गाना रिलीज किया। इस गाने में खेसारी लाल यादव और मशहूर गायिका शिल्पी राज की आवाज है। आई चलिए बात करते हैं कि क्या यह गाना अच्छा है या नहीं।

Khesari Lal Yadav Navratri Song Release

खेसारी लाल के इस नए गाने पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ लोगों को यह गाना बहुत ज्यादा पसंद आ गया लेकिन कुछ लोगों को इस गाने से उतना लगाव नहीं हो पाया। खेसारी लाल का यह भक्ति गाना एकदम एल्बम की तरह लग रहा है।

Khesari Lal Yadav Shilpi Raj New Song

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बार भी खेसारी लाल का गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर ही रिलीज किया गया है। असल में यह चैनल ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन से जुड़ा हुआ है। इसका मतलब यह है कि खेसारी लाल का गाना डिलीट नहीं होने वाला है और इस पर कोई भी स्ट्राइक नहीं लगेगा।

जैसा कि आप लोग जानते ही होंगे 5 साल पहले खेसारी लाल यादव का एक गाना आया था चुनरिया ले ले आईहा। इस गाने को लेकर खेसारी लाल यादव ने पुड़िया ले ले आईहा गाना बना दिया है। वैसे तो दोनों गानों की टाइटल देखकर लग रहा है कि दोनों ही गाने एक ही धुन पर बनाए गए होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। हालांकि खेसारी लाल यादव एक ही धुन पर कई गाने बनाते आ रहे हैं।

पुड़िया ले ले आईहा नवरात्रि गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज दी गई है। 4 घंटे में इस गाने पर लगभग 1 लाख से ज्यादा व्यू आ चुके हैं। गाने के वीडियो में सपना चौहान मौजूद हैं। कृष्णा बेदर्दी के द्वारा खेसारी लाल के इस गाने को लिखा गया है। वही आर्य शर्मा इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हैं।