एक बार फिर से भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह में एक भयंकर रिकॉर्ड बना दिया है। वैसे तो पवन सिंह समय-समय पर कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनाते रहते हैं। किसी सिलसिले में एक बार फिर से उन्होंने यूट्यूब पर एक तगड़ा रिकॉर्ड बना डाला।
अगर आप भोजपुरी के फैन होंगे तो आपको पवन सिंह के राजा जी गाने के बारे में पता ही होगा। यह गाना कुछ महीना पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और थोड़े ही दिनों में यह जनता के बीच फेमस हो गया।
उसके बाद से धीरे-धीरे इस गाने ने एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए। अब हालात यह है कि इस गाने पर यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। हालांकि यह ऑल ओवर युटुब की व्यू को जोड़कर बताया गया है।
इस बात की जानकारी खुद पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। वहीं दूसरी तरफ आदिशक्ति फिल्म कंपनी जिसने इस गाने को बनाया था, अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और जनता को धन्यवाद दिया।
वैसे तो आदिशक्ति फिल्म के यूट्यूब चैनल पर इस गाने पर 92 मिलियन व्यू हैं। लेकिन ऑल ओवर यूट्यूब पर इस गाने को 200 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह पवन सिंह के लिए एक नया रिकॉर्ड है।
अगर आप एक बार फिर से इस गाने को सुनना चाहते हैं तो आप आदिशक्ति फिल्म के ऑफिशल युटुब चैनल पर चले जाएं। उसे एक वीडियो पर पवन सिंह के गाने को छह लाख इक्यांबे हजार लाइक मिले हैं। बहुत ही जल्द राजा जी गाने पर 7 लाख लाइक भी हो जाएंगे।
अब तो पवन सिंह का यह गाना बारातों में और यूपी बिहार की पार्टियों में बजने लगा है। राजा जी गाने को पावर स्टार पवन सिंह ने और शिवानी सिंह ने गाया है। इस गाने को संगीत श्याम सुंदर ने दिया है और गाने को कुंदन प्रीत ने लिखा है।