Pawan Singh: पवन सिंह का दिख गया पावर, निकले खेसारी लाल यादव से आगे

Sameer SR
2 Min Read

Pawan Singh: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का पावर एक बार फिर से दिख गया। पवन सिंह के फैन की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। और उनके फैंस कभी भी उन्हें निराश नहीं करते हैं।

एक बार फिर से पवन सिंह का पावर जनता को दिख गया है। एक बार फिर पवन सिंह खेसारी लाल के ऊपर हावी हो जाते हैं दिख रहे हैं।

दरअसल हम उनके हाल ही में रिलीज हुए गानों की बात कर रहे हैं। यह तो आपको पता ही होगा कि कल पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का एक ही समय पर गाना आया था।

लगभग उन दोनों गानों को यूट्यूब पर रिलीज हुए 24 घंटे हो चुके हैं। 24 घंटे में दोनों के गानों के व्यू की संख्या भी काफी ऊपर नीचे दिख रही है। यहां पर पवन सिंह थोड़ा सा आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं।

कल एक तरफ पवन सिंह का गाना एक ही ओढ़निया यूट्यूब पर रिलीज हुआ था वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव का गाना सजनवा आया था। वैसे तो दोनों की फैंस ने शुरू शुरू में इन दोनों के गानों पर अपना प्यार दिखाया। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद दोनों के व्यू में काफी ज्यादा अंतर आ गया।

अब चलिए जानते हैं कि 24 घंटे के बाद किसका गाना आगे पहुंचा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पवन सिंह का गाना उन्नीस लाख व्यू पहुंच चुका है वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव का गाना केवल 8 लाख के आसपास पहुंच गया है।

इसके बाद जो महत्वपूर्ण बात यह है वह ध्यान देने वाली है। पवन सिंह का गाना एक नए चैनल से आया था जिसके सब्सक्राइबर की संख्या काफी कम थी। वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव का गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल से आया था जो की एक बड़ा चैनल है। लेकिन इसके बावजूद पवन सिंह के गाने को ज्यादा भी मिली और इसी कारण पवन सिंह इस मामले में विजेता साबित हुए।