इस बार जब से भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह एक्टिव हुए हैं तो वह एक के बाद एक कोई ना कोई गाने बनाते ही जा रहे हैं। ऐसा कोई भी सप्ताह नहीं गुजरता पवन सिंह का कोई नया भोजपुरी गाना ना आए।
उन गानों की लिस्ट में पवन सिंह का एक बहुत ही प्रशिक्षित गाना भी था जिसे जनता काफी समय से इंतजार कर रही थी। पवन सिंह के इस नए गाने का नाम एके ओढनिया है।
एके ओढनिया गाना काफी समय से बन कर तैयार था लेकिन उसे यूट्यूब पर नहीं रिलीज किया गया था। लेकिन इस गाने का टाइटल पहले ही काफी लोगों को पता चल गया था और इसी कारण लोग इस गाने का इंतजार करने लगे।
3 नवंबर 2023 की सुबह पवन सिंह का एके ओढनिया गाना आखिरकार यूट्यूब पर रिलीज कर ही दिया गया। एके ओढनिया भोजपुरी गाने को एजे फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर लाया गया है।
पवन सिंह के इस गाने में शिल्पी राज की आवाज भी है। गाने का म्यूजिक भी काफी अच्छे तरीके से बनाया गया है। इस बात की पूरी संभावना है कि आने वाले समय में आप इस ग्राउंड लेवल पर बजते हुए सुन सकते हैं।
वैसे तो एजे फिल्म यूट्यूब चैनल ज्यादा पुराना चैनल नहीं है। इसका नतीजा यह हो सकता है कि ज्यादा व्यू पाने के बावजूद पवन सिंह का यह गाना ट्रेडिंग पर ना आए।
वैसे तो यूट्यूब पर 2 घंटे में इस गाने पर लगभग 29 हजार व्यू दिखा रहा है। लेकिन ये संख्या अभी अपडेट नहीं हुई है। क्योंकि लाइक की संख्या तीस हजार से अधिक है तो इस हिसाब से अब तक इसे 80 हजार से 90 हजार के आस पास व्यू मिले होंगे।
एके ओढनिया गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज थी गई है। सूरज सिंह ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है वहीं प्रियांशु सिंह ने इस गाने को म्यूजिक देने का काम किया है। इस गाने के वीडियो में आपको डिंपल सिंह एक्ट्रेस देखने को मिल जाएगी।