Pawan Singh की हर हर गंगे का नया गाना सेनुर रंग हुआ इंटरनेट पर रिलीज आप भी सुनिए

Sameer SR
2 Min Read

पवन सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हर हर गंगे को जनता ने बहुत पसंद किया। वैसे तो इस फिल्म को पवन सिंह की पिछली फिल्मों की अपेक्षा काफी कम थिएटर मिले। लेकिन आने वाले सप्ताह में पवन सिंह की इस फिल्म को और भी ज्यादा थिएटर मिल जाएंगे।

Har Har Gange New Song

आज पवन सिंह की हर-हर गंगे फिल्म का एक गाना यूट्यूब पर आ गया है। पवन सिंह के नए गाने का नाम सेनुर रंग है। हर हर गंगे फिल्म का यह गाना डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। 2 घंटे में इस गाने को लगभग 60 हजार लोगों के द्वारा देखा गया है।

Pawan Singh Senur Rang

लेकिन ऐसा पवन सिंह के गानों के साथ नहीं होता है। इतने घंटे में पवन सिंह के गानों को लाखों में भी मिल जाते हैं। इसका कारण यह है कि यह कोई एल्बम गाना नहीं है। पवन सिंह के एल्बम गानों को ही काफी ज्यादा व्यू मिलते हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्मों के गाने पर जनता इतना ध्यान नहीं देती।

सेनूर रंग गाने को खुद पवन सिंह की आवाज दी गई है और उनके साथ प्रियंका सिंह की भी आवाज है। इस गाने की म्यूजिक को ओम जाने दिया है और गाने को लिखने वाले राकेश निराला है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पवन सिंह की हर हर गंगे फिल्म को काफी कम सिनेमा घर मिले हैं जिसके कारण इस फिल्म की कमाई भी कमी हो रही है। इसका कारण यह है कि हर हर गंगे के साथ ही खेसारी लाल की फिल्म संघर्ष 2 भी रिलीज हुई है। संघर्ष 2 का ट्रेलर हर हर गंगे से काफी समय पहले आ गया था और इसी कारण ज्यादातर सिनेमा घर संघर्ष 2 को लेकर ही बुक हो गए।