पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गानों के टाइटल बिल्कुल एक जैसे हैं। क्या पवन सिंह का गाना खेसारी लाल यादव के गाने का कॉपी है ? आज हम आपसे इसी बारे में बात करने वाले हैं। नवरात्र का महीना शुरू होते ही पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अपने-अपने गानों को लेकर तैयार हो गए।
11 अक्टूबर के दिन खेसारी लाल यादव का एक नवरात्रि गीत यूट्यूब पर रिलीज किया गया। खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम फुल अड़हुल है। इस गाने को जनता के द्वारा बहुत पसंद किया गया और लोगों ने इसे कई बार देखा।
वहीं दूसरी तरफ आज के ही दिन पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर आने वाले देवी गीत का पोस्टर रिलीज किया। और उसे पोस्ट पर गाने का नाम देखकर लोगों को कंफ्यूजन होने लगी। पवन सिंह के गाने का नाम भी बिल्कुल खेसारी लाल यादव के गाने की तरह ही है।
पवन सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट में उसे गाने का नाम अड़हुल के फूल दिखाया जा रहा है। इससे आप समझ सकते हैं कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गानों के टाइटल कितने एक जैसे हैं। लेकिन क्या यह गाने एक दूसरे के कॉपी हैं ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। खेसारी लाल यादव के लेखक और म्यूजिक डायरेक्टर पवन सिंह के लेखक और म्यूजिक डायरेक्टर से बिल्कुल अलग हैं। खेसारी लाल यादव के गाने के लेखक अखिलेश कश्यप और मनु साहू हैं। वही पवन सिंह के गाने के लेखक विनय बिहारी हैं।
ऐसा एक बार पहले भी हो चुका है जब लोगों को लगा था कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने एक दूसरे के डुप्लीकेट हो सकते हैं। आपको याद होगा सावन के महीने में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज किए गए थे जिनके टाइटल लगभग एक समान थे। खेसारी लाल का एक गाना आया था ए मोर भोला वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह का गाना आया था हे भोले बाबा। इन दोनों गानों की टाइटल देखने के बाद लोगों को लगा था कि यह गाना एक दूसरे का डुप्लीकेट होगा लेकिन जब गाना रिलीज हुआ तो पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों के गाने ही अपने-अपनी जगह पर बिल्कुल अलग हैं और बहुत ही अच्छे हैं।