Oppo Find N3 Flip की प्राइस हुई लीक, जानिए कैसा होगा इसका Specification

Aman SR
2 Min Read

Oppo कंपनी अपना नया फ्लिप फोन Oppo Find N3 Flip को बहुत ही जल्दी लॉन्च करने वाली है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक फ्लिप स्मार्टफोन होने वाला है। चीन में Oppo Find N3 Flip को लांच कर दिया गया है। कुछ ही दिनों में इसे भारत में भी लॉन्च होने की आशंका जताई जा रही है।

Oppo Find N3 Flip का Processor

प्रोसेसर की बात की जाए तो Oppo Find N3 Flip में आपको MediaTek Dimensity 9200 का chipset मिलने वाला है। इसमें LPDDR5x RAM होगा।

Oppo Find N3 Flip का Camera

Oppo Find N3 Flip में आपको ट्रिपल कैमरा का सेटअप मिलने वाला है जिसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, और दूसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, तीसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल का टेली फोटो कैमरा होगा। सेल्फी कैमरा भी इसका 32 मेगापिक्सल का होगा।

Oppo Find N3 Flip का डिस्प्ले

Oppo Find N3 Flip में आपको दो डिस्प्ले मिलने वाला है। इसका मेन डिस्प्ले 6.8 इंच का FHD OLED डिस्प्ले होगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसकी पिक ब्राइटनेस 1600nits की होगी। इसका आउटर डिस्प्ले 3.26 इंच का OLED डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 60 Hz का होगा इसकी पिक ब्राइटनेस 900 nits की होगी।

Oppo Find N3 Flip की बैटरी

Oppo Find N3 Flip में आपको 4300mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें आपको USB 2.0 port मिलने वाला है। इसमें आपको 44 वाट की वायर चार्जिंग मिलने वाली है।

Oppo Find N3 Flip की कीमत

Oppo Find N3 Flip की कीमत की बात की जाए तो अभी ओप्पो कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च नहीं किया है। लेकिन कुछ लीक्स में इसकी कीमत बाहर आई है इसके 12/256GB वाले वैरिएंट की कीमत MOP – ₹94,999/-* DP – ₹89,622/-* हो सकती है।