Nokia 2660 Flip का फीचर फोन लॉन्च हो चुका है। जैसा इसे नाम में लिखा हुआ है यह एक फ्लिप फोन है। इस फोन की खासियत यह है कि यह 4G सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। इसमें आप कोई भी 4G सिम लगा पाएंगे। नोकिया कंपनी अपनी मोबाइल की बनावट के लिए बहुत ही मशहूर है। नोकिया के जितने भी फीचर फोन आते हैं उनकी बिल्ड क्वालिटी बहुत ही तगड़ी होती है। उन सभी की तरह Nokia 2600 Flip बहुत ही अच्छे क्वालिटी का है। तो आई है जान लेते हैं कि इसके स्पेसिफिकेशन आपको कैसे मिलने वाले हैं।
Nokia 2660 Flip कितने कलर में उपलब्ध होगी?
Nokia 2660 Flip तीन कलर में उपलब्ध होगा ब्लैक, ब्लू और रेड। तीनों कलर यह फोन देखने में बहुत ही उम्दा लगते हैं। आप अपनी मनपसंद से इन तीनों में से कोई भी फोन खरीद सकते हैं।
Nokia 2660 Flip का डिस्प्ले कैसा है?
इस फोन में आपको डुअल डिस्प्ले मिलने वाला है जिस के मुख्य डिस्प्ले का साइज 2.8 इंच का होगा और सेकेंडरी डिस्प्ले 1.77″ QQVGA का होगा । इसका रेजोल्यूशन 2.8″ QVGA का होगा। डिस्प्ले के मामले में यह फोन फीचर फोन के हिसाब से बहुत ही सही है। नीचे इसका वीडियो दिया गया है आप वीडियो में देख सकते हैं कि यह फोन कैसा होगा। Video Credit: Aman Dhingra
Nokia 2660 Flip में आपको कैमरा कैसा मिलेगा?
इस फोन में आपको केवल एक कैमरा मिलेगा जो 0.3 MP का होगा और इसमें एक एलईडी flashlight भी आपको मिल जाएगा।
Nokia 2660 Flip का परफॉर्मेंस कैसा रहेगा?
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन 3G और 4G को सपोर्ट करेगा। अगर आप इसमें 3जी मोड में ड्यूल सिम में Use करते हैं तो लगभग आपको 12 घंटे का बैकअप मिलने वाला है। अगर डुअल 4G सिम का प्रयोग करते हैं तो आपको लगभग 6 घंटे का बैटरी का बैकअप मिलेगा। इसको आप 2G में प्रयोग में लेते हैं तो आपको 19 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। अगर सिंगल सिम 3G का प्रयोग करते हैं तो आपको 12 घंटे का बैटरी का बैकअप मिलेगा। सिंगल सिम 4G का प्रयोग करते हैं तो आपको 12 घंटे का बैकअप इसमें मिलने वाला है। यदि आप इसमें सिंगल2G सिम कार्ड लगाएंगे तो लगभग 20 घंटे का बैटरी का बैकअप आपको इसमें मिल जाएगा।
Nokia 2660 Flip की बैटरी
इस फोन में आपको 1450 mAh की Removable बैटरी मिलेगी और इसका चार्जर 2.75 वाट का होगा।
Connectivity
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में आपको Bluetooth:4.2 का सपोर्ट मिलेगा। 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिल जाएगा और इसमें माइक्रो यूएसबी का पोर्ट भी मिलेगा।
सिम
यह फोन 4G, 3G और 2G को सपोर्ट करेगा।
Storage
इसका इंटरनल स्टोरेज 128 एमबी का होगा। इसमें आप एक्सटर्नलMicroSD card लगा पाएंगे जो 32 GB ko सपोर्ट करेगा। इसका RAM 48 MB का होगा।
Box में क्या मिलेगा
बॉक्स के अंदर आपको एक माइक्रो यूएसबी चार्जर, 1 बैटरी और यूजर मैन्युअल गाइड आपको मिल जाएगी।
Price
Nokia 2660 Flip की कीमत ₹4699 है।