जैसा कि आप सभी जानते होंगे की निरहुआ की बहुप्रतीक्षित फिल्म मंडप कुछ समय बाद आने वाली है। लोगों को इस फिल्म का बहुत ज्यादा इंतजार है। आज यानी की 19 अगस्त 2023 के दिन मंडप फिल्म का एक गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया।
Dil Me Kehu Rahe Awata
इस गाने का नाम दिल में केहू रहे आवाता है। यह गाना बिल्कुल ही शांत तरीके का गाना है। इस गाने में तड़क भड़क वाली म्यूजिक नही है। दिल में केहू रहे आवाता गाने में प्रेमी प्रेमिका को दिखाया गया है जो बहुत ही शांति से अपनी अपनी बातें बताते हैं।
Nirahua Aamrapali Dubey Song
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे हैं। दिल में केहू रहे आवाता में आम्रपाली दुबे कहती हैं कि अंदर अंदर से दिल काफी खुश हो रहा है। कोई अपना सा महसूस हो रहा है। लग रहा है जैसे दिल की बात मुझसे कहने आ रहा है। दिल में कोई रहने आ रहा है।
Mandap Movie Song
आप इस गाने को SRK MUSIC चैनल पर देख सकते हैं। हालांकि इस गाने को अभी तक ज्यादा व्यू नहीं आए हैं। चार घंटो में उसे लगभग आठ हजार लोगों ने देखा और सात सौ लोगो ने लाइक किया। चार घंटो में इस पर मात्र पचास कमेंट आए हैं।
दिल में केहू रहे आवाता गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। उमा लाल यादव ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। गाने के म्यूजिक को ओम झा ने दिया हुआ है। मंडप फिल्म का यह गाना आपको SRK Music चैनल पर मिल जाएगा।