निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर से एक बेहतरीन मूवी लेकर लौटे हैं। निरहुआ की इस नई फिल्म का नाम मंडप है और फिल्म 29 सितंबर 2023 के दिन सिनेमाघर में रिलीज कर दी गई। वैसे तो निरहुआ की ज्यादातर फिल्में देखने लायक होती हैं और फिल्म की कहानी भी दमदार होती है।
Nirahua Mandap Movie Release
मंडप फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद भी आप यह पूरी यकीन के साथ कह सकते हैं कि इस फिल्म की कहानी भी बेहतरीन ही होगी। इस फिल्म में दहेज प्रथा को मुद्दा बनाया गया है। अब देखना यह है कि निरहुआ की यह फिल्म किस तरह से इस मुद्दे को दर्शाती है।
लाइव आकर आम्रपाली दुबे ने बताई कुछ बातें
28 सितंबर 2023 की रात को आम्रपाली दुबे लाइव आई थी और उन्होंने इस फिल्म के बारे में भी कुछ बातें बताइए। दरअसल आम्रपाली दुबे इंस्टाग्राम पर ज्यादा लाइव नहीं आती है। आम्रपाली दुबे ने लाइव आने का कारण यही बताया कि कल उनके फिल्म रिलीज होने वाली है और दर्शक उसे जाकर देखें।
अमरपाली दुबे ने इस फिल्म के बारे में भी कुछ बताया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर फिल्मों में यह दिखाया जाता है कि दहेज मध्यवर्गी परिवार वाले ही लेते या देते हैं। लेकिन इस बार की कहानी कुछ ऐसी है कि लड़की का पिता सरकारी टीचर है और वह अपनी बेटी के लिए सरकारी नौकरी करने वाला ही लड़का ढूंढ रहे हैं। आम्रपाली दुबे ने यह बताया कि अमीर हो या गरीब दहेज प्रथा हर जगह चलती है।
मंडप को मिला बड़ा सिनेमाघर
वैसे तो मंडप फिल्म को उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी सारे सिनेमा घर मिले हुए हैं। लेकिन निरहुआ के लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि इस फिल्म को एक बहुत ही बड़ा सिनेमा घर मुंबई में मिला है। दरअसल अंधेरी में इंफिनिटी नाम का एक माना जाना सिनेमाघर है यह सिनेमाघर में इस फिल्म को लगाया जाएगा।