भारत को त्योहारों का देश माना जाता है। भारत में सभी प्रकार के त्योहारों को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत में सभी जाति एवं धर्म के लोग रहते हैं। यही वजह है कि भारत में लगभग सभी प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। अभी भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। बस कुछ ही दिनों में नवरात्रि शुरू होने वाली है। नवरात्रि के बारे में अहम जानकारी नीचे दी गई है।
नवरात्रि में 9 देवी का पूजन
नवरात्रि पर लोग मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री शामिल हैं। नवरात्रि को 9 दिनों तक मनाया जाता है। और इन नौ दिनों में लोग अपने घर वालों के साथ नौ देवी की पूजा करते हैं। नवरात्रि के दौरान सभी के घरों में भक्ति का माहौल होता है। लोग अपने दोस्तों तथा प्रिय जनों के साथ माता रानी की पूजा करते हैं। भारत में सबसे प्रसिद्ध नवरात्रि गुजरात की है। गुजरात में नवरात्रि के अवसर पर बहुत बड़े-बड़े महोत्सव आयोजित किए जाते हैं। गुजरात में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया खेली जाती है। गुजरात की डांडिया पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
नवरात्रि की तारीख
भारत में नवरात्रि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी और 24 अक्टूबर 2023 तक रहेगी। हिंदी महीने के अनुसार नवरात्रि आश्विन महीने में पढ़ती है। नवरात्रि का दसवां दिन दशहरा कहलाता है। दशहरे के दिन जगह-जगह पर मेले लगते हैं। अक्सर मेले हमको गांव की तरफ देखने को मिलते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में लोगों के घरों में अलग-अलग पकवान पकते हैं। लोगों के घरों में मिठाइयां नमकीन जैसे पकवान पकाए जाते हैं और माता रानी को चढ़ाए जाते हैं। लोगों के घरों में इन नौ दिनों के दौरान बहुत ही भक्ति का माहौल होता है। पूरे भारत भर में नवरात्रि के इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।