पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले ही चुके हैं। इस समय वह केवल आपको आईपीएल के दौरान ही क्रिकेट खेलने दिखाई देंगे। आपको याद ही होगा जब महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। तब महेंद्र सिंह धोनी को लंबे बालों का शौक था। लोगों को महेंद्र सिंह धोनी का पुराना हेयर स्टाइल बहुत ही पसंद आया था।

धोनी ने क्यों चेंज किया अपना लुक
धोनी का लंबे बालों का लुक सभी को बहुत ही पसंद आता था। लेकिन समय के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बालों को छोटा करवा दिया। फिर भी लोग एस धोनी को वैसे ही पसंद करते थे। आज भी लोगों के मन में महेंद्र सिंह धोनी की लंबे बालों की छवि उनके दिल में मौजूद है।

धोनी ने फिर बढ़ाया बाल
महेंद्र सिंह धोनी आजकल अपने हेयर स्टाइल को लेकर बहुत ही सुर्खियों में है। क्योंकि धोनी इस समय अपने पुराने अवतार में नजर आ रहे हैं। कई सालों बाद महेंद्र सिंह धोनी ने फिर से लंबे बाल रखना शुरू कर दिया है। धोनी के फैंस को उनका यह लुक बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। धोनी के फैंस यह उम्मीद जाता रहे हैं कि अगले साल के आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी अपने नए हेयर स्टाइल लंबे बालों के साथ क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे और सारे क्रिकेट प्रेमियों की पुरानी यादें ताजा कर देंगे।

धोनी की नई स्टाइल
धोनी की नई स्टाइल आज के दिन में बहुत ही ज्यादा वायरल हो रही है। मशहूर हेयर स्टाइलिश आलीम हकीम ने महेंद्र सिंह धोनी की नई हेयर स्टाइल की है। जिसमें धोनी का नया लुक धोनी के फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है। महेंद्र सिंह धोनी किसी हीरो से काम नहीं लग रहे हैं। धोनी अपने इस नए लुक के साथ किसी एड में नजर आने वाले हैं।
