Mandap Bhojpuri Movie: आज शाम टीवी पर चलाई जाएगी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की मंडप फिल्म

Sameer SR
2 Min Read

Aamrapali Dubey Nirahua Movie: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आ रही है। अगर आप काफी समय से आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं तो आज शाम को आपका इंतजार खत्म हो जाएगा।

आपको पता ही होगा कि लगभग 2 महीने पहले निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म मंडप का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर देखने के बाद तो लोगों को इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हो गई।

अगर आप भी काफी समय से मंडप फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं तो आज शाम को आप मंडप फिल्म टीवी पर देख सकते हैं। आज शाम 5:00 बजे मंडप फिल्म को भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर चलाया जाएगा।

अगर आप मंडप फिल्म को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप इसे दंगल प्ले ऐप पर देख सकते हैं। दंगल प्ले भोजपुरी फिल्मों के लिए काफी ज्यादा मशहूर है और वहां पर आप काफी सारी अपनी पसंदीदा फिल्में देख सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की मंडप फिल्म को 29 सितंबर 2023 के दिन सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। यहां तक की इस फिल्म को मुंबई में स्थित इंफिनिटी अंधेरी सिनेमा घर में चलाया गया था।

मंडप फिल्म आज के समय में चल रहे दहेज को लेकर बनाई गई है। इस फिल्म में आप देख पाएंगे कि एक लड़का जिसकी शादी होने वाली है, दहेज के कारण उसके पिता उसकी शादी रोक दे रहे हैं। ऐसे में लड़की आग बबूला हो जाती है और अपने हाथों में हथियार उठा लेती है।

भोजपुरी सिनेमा में ऐसी फिल्में ज्यादातर देखने को नहीं मिलती हैं। इसलिए अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आज शाम भोजपुरी सिनेमा टीवी पर यह फिल्म आपके लिए उपलब्ध होगी।