सलमान खान बॉलीवुड की एक सुपरस्टार हैं। इनकी मूवी को लोग देखना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। जब उनकी मूवी रिलीज होती है तो थिएटर हाउस फुल हो जाता है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग युवाओं में बहुत ही तगड़ी है। सलमान खान की आने वाली मूवी टाइगर 3 है। जो सिनेमा हॉल में रिलीज की जाएगी। टाइगर 3 मूवी को दीपावली के अवसर पर सिनेमा हॉल में रिलीज किया जाएगा।

अरिजीत सिंह का "लेके प्रभु का नाम"
सलमान खान की टाइगर 3 मूवी का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम है “लेके प्रभु का नाम”। टाइगर 3 का यह गाना YRF चैनल पर अपलोड किया गया है। सलमान खान की मूवी में अरिजीत सिंह का यह पहला गाना है। इससे पहले कभी भी अरिजीत सिंह ने कोई भी गाना सलमान खान के लिए नहीं गया था। एक बार खबर यह आई थी की सुल्तान मूवी में अरिजीत सिंह का गाना है लेकिन बाद में उनके गाने को रिप्लेस कर दिया गया था। फिर उसके बाद से अरिजीत सिंह और सलमान खान एक साथ कभी काम नहीं किए थे। लेकिन अब अरिजीत सिंह टाइगर 3 मूवी के साथ सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। उनका गाना लेकर प्रभु का नाम रिलीज कर दिया गया है।
फैंस को आ रहा पसंद
अरिजीत सिंह हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध सिंगर हैं। उनके गानों को लोग बहुत ही अधिक पसंद किया करते हैं। इनका कोई भी गाना रिलीज होता है वह गाना सुपरहिट हो जाता है। अरिजीत सिंह ने टाइगर 3 में गाना गया है। उम्मीद यह है कि यह गाना भी आने वाले समय में सुपरहिट साबित होगा।