लॉन्च हुआ टाइगर 3 का ट्रेलर, सलमान खान के एक्शन ने उड़ा दिए सबके होश

Aman SR
2 Min Read

सलमान खान बॉलीवुड के एक मेगास्टार हैं। इनकी मूवी को भारत में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है। उनके फैंस उनकी पिक्चर को सिनेमा हॉल में देखना पसंद करते हैं। सलमान खान की आगामी मूवी टाइगर 3 है। आज टाइगर 3 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। ट्रेलर को यूट्यूब पर दर्शकों ने बहुत ही पसंद किया है। सलमान खान के फैंस को ट्रेलर बहुत ही ज्यादा पसंद आया है। मात्र आधे घंटे में इस ट्रेलर को लगभग 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

टाइगर 3 की स्टार कास्ट

टाइगर 3 की स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें मुख्य हीरो के रूप में सलमान खान नजर आने वाले हैं। हीरोइन के रूप में मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ होगी और टाइगर 3 के विलेन के रूप में इमरान हाशमी नज़र आने वाले हैं। इन तीनों कलाकारों की अपनी अपनी फैन फॉलोइंग है। यह तीनों बॉलीवुड के स्तर हैं इनके मूवी को लोग देखना पसंद करते हैं। यह पहला मौका होगा जब इमरान हाशमी सलमान खान के साथ कोई मूवी कर रहे हैं।

कैसा है ट्रेलर

टाइगर 3 मूवी के ट्रेलर की बात करें तो दर्शकों को यह पसंद आ रहा है। सलमान खान के फैंस यूट्यूब पर इस ट्रेलर के बारे में कमेंट कर रहे हैं। किसी एक यूजर ने लिखा – Tiger is always Tiger, Cinema Stadium Me badlne wala hai. किसी एक फैंस ने यह लिखा की टाइगर 3 केवल एक मूवी ही नहीं बल्कि यह सलमान खान फैंस के लिए दिवाली सेलिब्रेशन है। टाइगर 3 मूवी को दीपावली के शुभ अवसर पर रिलीज किया जाएगा। दीपावली के दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। तो उम्मीद यह है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही तगड़ा कलेक्शन करने वाली है।