Khesari Lal Yadav ने बनाया नया रिकॉर्ड और पार कर डाला ये आंकड़ा

Sameer SR
3 Min Read

इधर कुछ दिनों से खेसारी लाल यादव के दिन थोड़े खराब चल रहे हैं। दरअसल जब से ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन और खेसारी लाल यादव के केस का फैसला आया है तब से खेसारी लाल यादव उसे हिसाब से गाने नहीं दे पाए जिस हिसाब से भी पहले देते थे। लेकिन आज 1 अक्टूबर 2023 के दिन खेसारी लाल के लिए थोड़ा सा अच्छा हो सकता है।

दरअसल आज का दिन इसलिए खास है क्योंकि आज खेसारी लाल यादव के गाने ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया है। खेसारी लाल यादव का 2022 में एक गाना रिलीज हुआ था पलंग सागवान के। इस गाने को जनता द्वारा काफी पसंद किया गया था और आज इस गाने ने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यू प्राप्त कर लिए हैं।

Khesari Lal Yadav Indu Sonali Song

पलंग सागवान के गाने को खेसारी लाल और इंदू सोनाली ने अपनी आवाज दी है। इसलिए इस गाने में खेसारी लाल के साथ इंदू सोनाली की भी उतनी ही भागीदारी है। इंदु सोनाली के लिए भी आज का दिन काफी खास है।

Khesari Lal Yadav New Record

यूट्यूब पर किसी गाने को 100 मिलियन व्यू मिलना बहुत ही ज्यादा बड़ी बात है। इसीलिए खेसारी लाल के फैंस को खुश होना चाहिए क्योंकि उनका एक और गाना 100 मिलियन के क्लब में शामिल हो चुका है। खेसारी लाल के कुछ गाने 100 मिलियन व्यू को पार कर चुके हैं। इस गाने को यूट्यूब पर SRK Music चैनल पर 2022 के आखिरी में रिलीज किया गया था।

Khesari Lal Yadav 100 Million Song

इसके अलावा सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि खेसारी लाल का यह गाना कोई एल्बम गाना नहीं था। बल्कि यह गाना खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म डोली सजा के रखना का है। जैसा कि आप लोग जानते होंगे भोजपुरी की फिल्मों के गाने इतनी ज्यादा व्यू नहीं ले पाते हैं। जब भी भोजपुरी के बड़े गानों की बात की जाती है तो अक्सर भोजपुरी के एल्बम गाने ही लिस्ट में पहले आते हैं। लेकिन यह खेसारी लाल यादव का गाना एक फिल्म का गाना होने के बावजूद इतने बड़े मुकाम पर पहुंच गया है।