भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव आज अपनी एक नए एल्बम गाने के साथ हाजिर हुए हैं। उनका यह गाना 3 नवंबर के दिन सुबह-सुबह ही खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।
यह गाना रिलीज होते ही काफी सारे दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने लगा है। खेसारी लाल यादव के आज के इस गाने का नाम सजनवा है। सजनवा गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर आया है।
जैसे ही यह गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ देखने वालों की भीड़ लग गई। मात्र 1 घंटे में ही खेसारी लाल यादव का यह गाना एक लाख से ज्यादा लोगों के द्वारा देखा गया।
खेसारी लाल यादव के इस नए गाने में केवल उन्हीं की आवाज है और इसमें कोई भी महिला सिंगर नहीं है। गाना के वीडियो में आप भोजपुरी एक्ट्रेस रानी को देख सकते हैं।
खेसारी लाल के फैंस के लिए यह गाना काफी खास है। जब से खेसारी लाल यादव ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी के चक्कर में फंस गए हैं तब से उनके गाने आने कम हो गए हैं। इसीलिए अब उनके जो भी गाने आएंगे दर्शक उन्हें बार-बार सुनना पसंद करेंगे।
यूट्यूब पर 2 घंटे में सजनवा गाने को लगभग 50000 लोगों के द्वारा लाइक किया जा चुका है। प्रभु विशुनपुरी ने सजनवा गाने को लिखा है और विक्की वाक्स इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हैं।
कुल मिलाकर 2 घंटे में इस गाने पर लगभग 7 हजार लोगों ने कमेंट कर डाले। वैसे भी इधर काफी समय से खेसारी लाल यादव के कोई भी एल्बम गाने नहीं आ रहे थे। ऐसे में खेसारी लाल यादव के फैंस को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार था और अब उनका इंतजार खत्म भी हो गया है।