आज सुबह भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का एक बहुत ही बेहतरीन गाना यूट्यूब के वेव म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह के इस गाने का नाम कैसन पियावा के चरितर बा है। पवन सिंह का यह गाना रिलीज होते ही लोगों की पसंद बन गया है। केवल एक ही घंटे में इस गाने पर ढाई लाख से ज्यादा व्यू आ चुके हैं।
Kaisan Piyawa Ke Charitar Ba 2.0
आपकी जानकारी के लिए बताने की इससे पहले भी इस गाने के दो वर्जन रिलीज हो चुके हैं। कैसन पियावा के चरितर बा गाने के पहले वर्जन को कल्पना और बलिराम विधाता के द्वारा गाया गया है। वहीं इसका दूसरा भाग भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के द्वारा ही गया गया है।
अब कैसन पियावा के चरितर बा गाने को तीसरी बार बनाया गया है और इस बार भी इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह गाना भी पवन सिंह के बाकी गानों की तरह काफी दमदार है। इंटरनेट पर आते ही इस गाने को अच्छे खासे व्यू आने लगे।
Wave Music के चैनल पर किया गया रिलीज
कैसन पियावा के चरितर बा गाने के तीनों वर्जन वे म्यूजिक के चैनल पर ही रिलीज किए गए हैं। एक गाना रवि किशन की फिल्म का है और दूसरा गाना पवन सिंह के एल्बम का है। तीसरा गाना भी एक एल्बम गाना ही है और यह किसी फिल्म में इस्तेमाल नहीं हुआ है।
इस गाने के टाइटल को Kaisan piyawa ke charitar ba 2.0 दिया गया है क्योंकि ये पवन सिंह के वर्जन का दूसरा गाना है। इस गाने को शुभम मिश्र ने लिखा है। प्रियांशु सिंह ने कैसन पियावा के चरित्र न 2.0 को म्यूजिक दिया है। वीडियो में आपको रानी नाम की एक्ट्रेस और पावर स्टार पवन सिंह देखने को मिलेंगी।