हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान मूवी लोगों को बहुत ही पसंद आ रही है। इस मूवी को रिलीज हुए लगभग 20 दिन भी नही हुए हैं लेकिन फिर भी जवान मूवी के स्क्रीनिंग में थिएटर हाउस फुल रहता है। इतने दिन भी जाने के बाद भी इस मूवी के प्रति लोगों का प्रेम कम नहीं हो रहा है। शाहरुख खान के फैन जवान मूवी को कई बार थिएटर में देख रहे हैं।

जवान ने की 1000cr की कमाई
जवान मूवी ने भारत में तहलका तो मचाया ही हुआ है। बल्कि बाकी देशों में भी इस मूवी का दबदबा कायम है। शाहरुख खान की मूवी जवान ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया है। शाहरुख खान के नाम एक रिकॉर्ड और बन चुका है। जवान मूवी के डायरेक्टर Atlee ने इस बात की जानकारी दी है कि जवान मूवी वर्ल्ड वाइड 1000 करोड रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। अभी तो इस मूवी को रिलीज हुए केवल लगभग 20 दिन हुए हैं। आने वाले समय में यह मूवी और अच्छा कलेक्शन करने वाली है। अपने नाम और शाहरुख खान के नाम एक नया रिकॉर्ड कायम करने वाली है।
शाहरूख खान की आगामी मूवी
जवान मूवी ने अच्छी सफलता को प्राप्त कर लिया है। अब शाहरुख खान के फैन उनकी आगामी मूवी की बात कर रहे हैं। शाहरुख खान की आगामी मूवी को मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करेंगे। राजकुमार हिरानी वही है जिन्होंने 3 इडियट्स को डायरेक्ट किया था। शाहरुख खान की आगामी मूवी का नाम Dunki है। Dunki मूवी को इसी वर्ष क्रिसमस के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी से भी दर्शकों को बहुत ही ज्यादा उम्मीदें हैं। उम्मीद यह है कि यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बड़ा धमाका करने वाली है। अगर ऐसा होता है तो शाहरुख खान 1 साल में तीन ब्लॉकबस्टर मूवी को देने में सफल हो जाएंगे और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।