खेसारी लाल यादव जब आम्रपाली दुबे के साथ आते हैं तो वे भी कुछ बेहाल से हो जाते हैं। व्यूज तो दोनो ही कलाकार अपनी अपनी जगह पर अच्छी एक्टिंग करते हैं। लेकिन जब डांस की बात आती है तो दोनो का कंपटीशन देखने लायक रहता है।
Aamrapali Dubey Video Song
अगर आप भोजपुरी फिल्मों के शौकीन होंगे तो आपको पता ही होगा कि आम्रपाली दुबे ने खेसारी के साथ एक फिल्म बनाई थी। उस फिल्म का नाम दुल्हीं गंगा पार के है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का मुख्य रोल था।
इसी फिल्म का एक मशहूर गाना है जिसे अब भी भोजपुरी के युवा सुनते हैं। इस गाने का नाम मरद अभी बच्चा बा है। इस गाने में आप आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ढींचक डांस देख पाएंगे। खेसारी तो एक नंबर के डांसर हैं ही वहीं आम्रपाली अपनी अदाओं से ही महफिल लूट लेती हैं।
Marad Abhi Baccha Ba
मरद अभी बच्चा बा गाने में आम्रपाली दुबे लाल रंग का ड्रेस पहन कर और भी खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप इस गाने के जलवे को समझना चाहते है तो जान लें कि पांच सालों में इस गाने को ढाई सौ मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी गाने में खेसारी लाल यादव आम्रपाली दुबे को जमीन पर लिटा देते हैं।
मरद अभी बच्चा बा गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है। पवन पांडेय ने इस सुपरहिट गाने को लिखा है और मधुकर आनंद ने इस गाने को धुन देने का काम किया है। आम्रपाली दुबे का ये सुपरहिट गाना आप यशी फिल्म के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं। इस गाने को अभी तक छः लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर डाला है।