शाहरुख खान की आगामी मूवी जवान 7 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी। शाहरुख खान के फैंस को जवान ट्रेलर का बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। जवान का ट्रेलर आज 31 अगस्त को लॉन्च कर दिया गया है। इस पर शाहरुख खान के फैंस का बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लगभग आधे घंटे में यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जवान का दमदार ट्रेलर
जवान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखने में आपको बहुत ही मजा आएगा। आप जब ट्रेलर देखेंगे तो लगेगा आपको कोई बड़े मूवी का ट्रेलर देख रहे हैं। सलमान खान जवान मूवी के ट्रेलर में कई किरदार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान जवान में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। एक्शन देखकर शाहरुख खान के फैंस बहुत ही ज्यादा हैरान हो गए हैं।

तोड़ देगी पठान का रिकॉर्ड
जवान का ट्रेलर देखने में बहुत सी ज्यादा कमाल का लग रहा है। हिंदी सिनेमा में ऐसा ट्रेलर लगभग बहुत दिनों बाद आया है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि जवान मूवी शाहरुख खान की पिछली मूवी पठान का रिकॉर्ड तोड़ देगी और बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा कलेक्शन करेगी।
जवान की स्टारकास्ट
जवान मूवी में मुख्य किरदार के रूप में शाहरुख खान होंगे। उनके अपोजिट उनकी हीरोइन नयनतारा होगी। दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही लाजवाब लग रही है। विजय सेतुपति भी जवान मूवी में होंगे उनका लुक बहुत ही लाजवाब लग रहा है और बाकी सपोर्टिव कास्ट में सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर आदि एक्टर होंगे।

स्पेशल अपीयरेंस में दीपिका पादुकोण होगी
जवान मूवी में दीपिका पादुकोण भी होगी। लेकिन दीपिका पादुकोण इसमें स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर आएंगे। उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं होगा। यह मुख्य किरदार के रूप में जवान में नहीं होगी।
