India VS Pakistan: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी शुभमन गिल खेलेंगे आज का मैच

Mahir SR
3 Min Read

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शुरू हो चुका है। इस बार का वर्ल्ड कप बहुत ही ज्यादा रोमांचक होने वाला है। इस बार का वर्ल्ड का भारत में खेला जा रहा है यही वजह है कि लोग इस वर्ल्ड कप को लेकर बहुत ज्यादा उत्सुक है। आज 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है।

शुभमन गिल खेलेंगे आज का मैच

शुभ्मन गिल भारत के उभरते हुए सितारे हैं। शुभमन गिल भारत के लिए ओपनिंग करने आते हैं। गिल ने पिछले कुछ समय से भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। लेकिन वह बुखार के चलते वर्ल्ड कप के पहले दो मैच नहीं खेल सके थे। कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने बताया कि गिल 70 से 80% स्वस्थ हो चुके हैं। और वह हमको भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

गिल को क्या हुआ था

शुभ्मन गिल को वर्ल्ड कप शुरू होने से एक दिन पहले डेंगू हो गया था। और यह भारतीय टीम के लिए बहुत ही बुरी खबर थी। जिसकी वजह से गिल ने भारतीय टीम के लिए पहला वर्ल्ड कप मुकाबला नहीं खेला था। ऐसी खबर निकलकर आ रही थी कि शुभमन गिल दूसरे मुकाबले में उपलब्ध हो जाएंगे। लेकिन वह पूरी तरीके से स्वस्थ नहीं हुए थे इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल पाए। लेकिन भारतीय टीम आज वर्ल्ड कप का अपना तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। और अभी यह खबर निकलकर आ रही है कि शुभमन गिलास का मुकाबला खेल सकते हैं।

गिल ने किया अभ्यास

गिल ने अहमदाबाद पहुंचकर आधे घंटे बैटिंग प्रैक्टिस भी की थी। जिससे हमें यह पता चल चुका है कि गिल अब मैच खेलने के लिए स्वस्थ हो चुके हैं। शुभमन गिल भारतीय टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बल्लेबाज है। पिछले 2 सालों में शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि शुभमन गिल भारत के लिए खेले।