हरयाणवी डांसर Sapna Choudhary के साथ ठुमके लगाएंगे भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार Khesari Lal Yadav

Sameer SR
2 Min Read

बहुत ही जल्द भोजपुरी के दर्शकों को खेसारी लाल यादव की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। खबर आ रही है कि भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अब हरियाणा की बहुत ही पॉपुलर डांसर सपना चौधरी के साथ एक गाना बनाएंगे। अभी इस गाने के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं आई है लेकिन इन दोनों का एक साथ में गाना आना तय है।

Khesari Lal Yadav Sapna Choudhary Song

जहां एक तरफ भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का एक बहुत बड़ी पहचान बनी हुई। वहीं दूसरी तरफ सपना चौधरी भी हरियाणा में काफी ज्यादा फेमस है। सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव में एक बात मेल खाती है और वह यह है कि दोनों ही कलाकार ने अपनी करियर की शुरुआत स्टेज डांसर के रूप में की थी।

जहां एक तरफ सपना चौधरी को बिग बॉस जैसे बड़े शो में जाने का मौका मिला वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना एक बड़ा नाम बना लिया। अब बहुत ही जल्द भोजपुरी और हरियाणवी गानों के शौकीन के लिए इन दोनों की तरफ से एक गाना आने वाला है।

Khesari Lal Yadav Haryanvi Song

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस गाने में खेसारी लाल यादव की आवाज नहीं होगी। ऐसा सुनने में आया है कि किसी हरियाणवी गायक ही सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव के इस गाने को अपनी आवाज देंगे। खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी बस इस गाने पर परफॉर्म करेंगे। जो भी हो भोजपुरी के दर्शकों और खास करके खेसारी लाल के फैंस के लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है। इससे पहले भी सपना चौधरी पवन सिंह के साथ गाने बन चुकी हैं और अभी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी।