मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के गानों को लोग बहुत ही पसंद किया करते हैं। जब भारत में इंटरनेट की दुनिया नहीं थी तो लोग हनी सिंह के गानों को MP3 प्लेयर में सुनना पसंद करते थे। लगभग 9 साल पहले यो यो हनी सिंह ने अपना एक गाना देसी कलाकार को रिलीज किया था। जो उसे समय एकदम सुपरहिट गया था। 9 साल बीत जाने के बाद भी देसी कलाकार गाना लोगों को आज भी उतना ही पसंद आता है।
Yo Yo Honey Singh का नया सॉन्ग Kalaastar
यो यो हनी सिंह ने इस गाने से संबंधित एक नया गाना Kalaastar को रिलीज किया है। यह गाना जी म्यूजिक कंपनी चैनल पर रिलीज किया गया है। यो यो हनी सिंह का यह है Kalaastar गाना इनके देसी कलाकार गाने से संबंधित है। इस गाने में मुख्य भूमिका में यो यो हनी सिंह और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं। देसी कलाकार जो 9 साल पहले रिलीज हुआ था उसमें भी हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा कलाकार के रूप में थे।
Kalaastar ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड
हनी सिंह ने अपने इस गाने का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज किया था। आज इस Kalaastar गाने को भी रिलीज कर दिया गया है। यो यो हनी सिंह के इस नए गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। इस गाने पर व्यूज की बारिश हो रही है। इस गाने पर यूट्यूब पर 7 घंटे में 17 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज और 3.8 मिलियन लाइक मिल चुके हैं। समय के साथ इस पर और भी व्यूज और लाइक आने वाले हैं। लाइक के मामले में इस गाने ने एमीवे बंटाई के कंपनी सॉन्ग को पछाड़ दिया है। एमीवे बंटाई के कंपनी सॉन्ग को 3.7 मिलियन लाइक मिले हैं जबकि यो यो हनी सिंह के Kalaastar गाने को 3.8 मिलियन लाइक मिल चुके हैं। 2023 में अब तक किसी भी म्यूजिक वीडियो को इतने लाइक नहीं मिले थे। यो यो हनी सिंह ने 2023 में यह कीर्तिमान अपने नाम स्थापित कर लिया है।