स्मार्टफोन के बाजार में सैमसंग ने अपना दबदबा कायम किया हुआ है। सैमसंग कंपनी सस्ती और महंगे दोनों तरह के फोन को बनती है। इसके गरीब, अमीर और मध्यवर्गीय ग्राहक है। आपका बजट जितना भी हो उतने में आपको सैमसंग का कोई ना कोई फोन अवश्य मिल जाएगा। हाल ही में सैमसंग ने एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Samsung Galaxy A05 को लांच किया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन एक सस्ता स्मार्टफोन है।
Samsung Galaxy A05 का प्रोसेसर
Samsung Galaxy A05 में आपको MediaTek Helio G85kaOcta core (2 GHz, Dual Core 1.8 GHz, Hexa Core) प्रोसेसर मिलने वाला है।
Samsung Galaxy A05 का डिस्प्ले
Samsung Galaxy A05 में आपको 6.7 इंच का PLS LCD मिलने वाला है और इसका रेजोल्यूशन 720×1600 px (262 PPI) का होगा। यह एक बेजल लेस स्मार्टफोन होगा।

Samsung Galaxy A05 का कैमरा
Samsung Galaxy A05 में आपको ड्यूल कैमरा का सेटअप मिलेगा। इसका मुख्य कैमरा 50 MP जो कि 10x डिजिटल जूम के साथ आएगा। इसका सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा साथ ही साथ इसमें आपको एलईडी फ्लैश मिलने वाला है। इसमें आप फुल एचडी 60fps की वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे। सेल्फी कैमरा इसका 8 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी कैमरा से आप फुल एचडी 30fps की वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।

Samsung Galaxy A05 की बैटरी
Samsung Galaxy A05 में आपको 5000 mAh की बैटरी मिलने वाली है। साथ ही साथ इसमें आपको 25 वाट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें आपको टाइप सी का पोर्ट भी मिलेगा।

कीमत
इस स्मार्टफोन को सर्वप्रथम फिलिपींस में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन की फिलीपींस में कीमत 4GB 64GB: PHP 5,690 है जो भारतीय रुपए में लगभग ₹ 8,350 के आस पास है। इसका 4GB 128GB की कीमत PHP 5,690 (₹ 9,800) है।