Gold Price Today: सोने के दाम में हुई गिरावट , अभी भागकर जाएं और खरीद लाएं

Sameer SR
2 Min Read

Gold Price Today: सोने के दाम बहुत ही तेजी के साथ ऊपर नीचे आते-जाते रहते हैं। इसलिए जब भी आपको मौका मिले तब भी आपको सोना खरीद के रख लेना चाहिए। अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि इधर कुछ दिनों से सोने के दाम में थोड़ी गिरावट आई है।

सोने के दाम चल रहे हैं स्थिर

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पितृपक्ष का समय चल रहा है और हिंदू धर्म में अधिकतर लोग पितृपक्ष में सोना खरीदने से बचते हैं। लेकिन इसी समय सोने का दाम कम हुआ है तो आप अगर चाहे तो कुछ सोना खरीद कर रख सकते हैं। उससे पहले आपको बाजार में चल रहे दाम के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

सोना खरीदने से पहले आप सभी को सराफा बाजार में चल रहे हैं दाम के बारे में जान लेना चाहिए। 5 अक्टूबर 2023 के दिन मुंबई शहर में 24 कैरेट सोना 5821.7 रुपए प्रति ग्राम चल रहा है । वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोना 5332.7 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से चल रहा है।

राजधानी में चल रहे हैं कुछ इस तरह के दाम

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 5910.1 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से चल रहा है और 22 कैरेट सोना आपको 5417.8 रुपए प्रति ग्राम मिल जाएगा। कोलकाता में आपको 24 का वाला यही सोना 5910.01 रुपए प्रति ग्राम मिल जाएगा और 22 कैरेट सोना 5738 रुपए प्रति ग्राम में आप हासिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर दिखाए गए दम जीएसटी को जोड़कर दर्शाए गए हैं।