Ganpath Revivew: क्या टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ करेगी करोड़ की कमाई, देखिए मूवी का रिव्यू

Mahir SR
3 Min Read

बॉलीवुड पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मूवी रिलीज करता है। बॉलीवुड की मूवी सैकड़ो करोड़ की कमाई करती है। भारत की जनता द्वारा भारत की मूवीस को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत में वीकेंड पर मूवी रिलीज की जाती है। ऐसे में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की गणपत मूवी सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। इस मूवी का रिव्यू और इस मूवी की कहानी नीचे दी गई है।

मूवी की कास्ट

गणपत मूवी में हमको टाइगर श्रॉफ लीड रोल करते हुए नजर आते हैं। इस मूवी में अभिनेत्री के रूप में हमको कृति सनोन देखने को मिलती है। साथ ही में इस मूवी में हमको रहमान, रियाद बकरी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। गणपत मूवी में बॉलीवुड के अधिनायक अमिताभ बच्चन का एक कैमियो रोल है। इस मूवी को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।

गणपत मूवी की कहानी

इस मूवी की शुरुआत अमिताभ बच्चन के वॉइस ओवर से होती है। जिसमें अमिताभ बच्चन अपनी आवाज में बताते हैं कि यह खतरनाक युद्ध की वजह से दुनिया दो भागों में बढ़ गई है। एक अमीर और शक्तिशाली लोग की दुनिया और दूसरी शानदार उच्च तकनीक वाली इमारत में दलिनी का शासन है। युद्ध में हारे हुए लोग बहुत गुस्से में होते हैं। हारे हुए लोगों का शासक दलपति होता है। वह अपने लोगों के गुस्से को सही जगह इस्तेमाल करना चाहता है। इसलिए वह चाहता है कि सब एकजुट हो जाए और लड़ाई के मैदान में उतरते। इसके बाद जॉन इंग्लिश को अपने कुश्ती मैच के लिए अच्छे खिलाड़ियों की जरूरत होती है। जिनकी खोज में वह कुछ लोगों को गरीबों के पास भेजता है। और यहीं पर एंट्री होती है मूवी के हीरो टाइगर श्रॉफ की जिनका नाम गुड्डू है। और इसके बाद से मूवी आगे बढ़ती है।

गणपत मूवी रिव्यू

टाइगर श्रॉफ की इस मूवी में बहुत सारे फाइटिंग सींस है। लेकिन डायरेक्टर इन फाइटिंग सीन को अच्छे से पर्दे पर उतर नहीं पाए हैं। मूवी का स्क्रीन बहुत ही कमजोर दिखाई पड़ता है। इंटरवल के पहले तक मूवी काफी शांति प्रिय चलती है। इंटरवल के बाद मूवी में ज्यादातर फाइटिंग सीन देखने को मिलते हैं। इस मूवी की कहानी को समझना कठिन है। मूवी लोगों को आसानी से समझ में नहीं आएगी। मूवी के मुख्य किरदार टाइगर श्रॉफ डांस और फाइटिंग सीन बहुत अच्छे से किए हैं। लेकिन टाइगर श्रॉफ की एक्टिंग कमजोर पड़ गई है। कृति सनोंन ने इस मूवी में बहुत ही अच्छा काम किया है। इस मूवी में कैमियो कर रहे अमिताभ बच्चन ने बहुत अच्छा काम किया है।