गाना डिलीट होने के बाद खेसारी लाल का नया नवरात्रि गाना हुआ रिलीज क्या यह भी डिलीट होगा

Sameer SR
3 Min Read

अभी कुछ ही दिनों पहले खेसारी लाल यादव का एक नवरात्रि गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। खेसारी लाल के उसे नवरात्रि गाने का नाम फुल अड़हुल था। लेकिन तभी खेसारी लाल यादव के लिए एक बुरी खबर आ गई। दरअसल ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के द्वारा खेसारी लाल के उसने गाने को इंटरनेट से हटवा दिया गया।

Khesari Lal Yadav New Navratri Song

जो भी हो आप खेसारी लाल यादव अपने एक नए गाने को लेकर जनता के बीच हाजिर हैं। इस नवरात्रि गाने का नाम आरती करे चला है। पिछली बार की तरह यह भी एक नवरात्रि गाना ही है लेकिन यह पूरी तरह से भक्ति गाना नहीं है। भक्ति गाना कहने का मतलब हमारा भजन से है।

Aarti Kare Chala Navratri Song

खेसारी लाल का नया गाना जनता खूब देखना पसंद कर रही है क्योंकि 3 घंटे में इस गाने पर एक लाख से ज्यादा व्यू आ गए हैं। और लगातार इस गाने के भी हो बढ़ते ही जा रहे हैं। वैसे भी उनका जो पिछली बार गाना डिलीट हुआ है उसके कारण खेसारी के फैंस काफी गुस्से में हैं। इसलिए वे और भी जोर-जोर से खेसारी लाल यादव का सपोर्ट कर रहे हैं।

आरती करे चला गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया। गाने के वीडियो में आपको खेसारी लाल यादव के साथ प्रतिष्ठा ठाकुर दिखाई दे जाएगी। रोहित सिंह के द्वारा आरती करे चला गाने के लिरिक्स को लिखा गया है। गाने की म्यूजिक को आर्य शर्मा के द्वारा दिया गया है।

क्या ये गाना होगा डिलीट

अब आपके मन में यह भी सवाल आ सकता है कि क्या पिछली बार की तरह यह गाना भी डिलीट हो जाएगा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की आरती करें चला गाने को खेसारी म्यूजिक शब्द नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन से ही जुड़ा हुआ है इसका मतलब यह है कि इस गाने को यूट्यूब से नहीं हटाया जाएगा।