Fukra Insan और Puneet Superstar करेंगे Collab

Aman SR
3 Min Read

फुकरा इंसान बिग बॉस ओटटी में उपविजेता थे। बिग बॉस से निकलने के बाद इंटरनेट की दुनिया में उन्हें बहुत ही प्रसिद्धि मिली है। उनके चाहने और मानने वालों की संख्या काफी मात्रा में बढ़ गई है। फुकरा इंसान पुनीत सुपरस्टार दोनों लोग बिग बॉस के घर में एक साथ गए थे। फुकरा इंसान ने बिग बॉस में पूरे 2 महीने रहे थे। लेकिन पुनीत सुपरस्टार को खराब बिहेवियर के कारण उन्हें 24 घंटे के अंदर ही निकाल दिया गया था। घर वालों का कहना था कि वह पुनीत सुपरस्टार के साथ नहीं रह सकते। पुनित सुपरस्टार घर की सारी सामग्री को नष्ट कर रहे थे और साथ ही साथ घर में लगे सारे कमरे को वह डिस्टर्ब कर रहे थे। बिग बॉस के रूल में यह लिखा है कि कोई भी व्यक्ति कैमरे को टच नहीं करेगा। लेकिन पुनीत सुपरस्टार ने इसके विपरीत कैमरे को बार-बार अपने हिसाब से एडजस्ट कर रहे थे। इसीलिए बिग बॉस को पुनीत सुपरस्टार को घर से निकलना पड़ा।

पुनीत सुपर स्टार करेंगे मौत का खेल

पुनीत सुपर स्टार अपने वीडियो में ऊंट पटांग हरकत करते रहते हैं। कभी अपने ऊपर वह शैंपू की बोतल को पूरा पलट लेते हैं। तू कभी वह हार्पिक की बोतल से नहा लेते हैं। कभी-कभी तो पुनीत सुपरस्टार जाते हैं और किसी नाले में लेट जाते हैं। इसी प्रकार का वीडियो पुनीत सुपरस्टार बनाते हैं। पुनीत सुपरस्टार अपने इस प्रकार के वीडियो को मौत का खेल नाम दिए हैं। फुकरा इंसान ने पुनीत सुपरस्टार के साथ वीडियो शूटिंग की है। इन दोनों की तस्वीर सामने आई है जिसमें आप साथ देख सकते हैं कि पुनीत सुपरस्टार के सामने बहुत सारे प्रोडक्ट्स रखे गए हैं। जैसे कि टूथपेस्ट, शैंपू, कोल्ड्रिंक, दूध इत्यादि। आप पुनीत सुपरस्टार इन्हीं सारे वीडियो के साथ मौत का खेल करेंगे।

दर्शकों को है बेसब्री से इंतज़ार

फुकरा इंसान और पुनीत सुपरस्टार के फैंस को इस वीडियो का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों को उम्मीद है कि इस वीडियो से उनको बहुत ही ज्यादा आनंद आएगा। और जब यह वीडियो रिलीज होगा तो यह बहुत सारे रिकॉर्ड को तोड़ देगा। उम्मीद यह है कि एक हफ्ते के आसपास में यह वीडियो रिलीज कर दिया जाएगा।