EYE FLU: जानिए क्या है यह आई फ्लू जो इतनी तेजी से फैल रहा है, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

Mahir SR
2 Min Read

आजकल उत्तर भारत के राज्यो में आई फ्लू के मरीज देखने को मिल रहे हैं। कितने इलाकों में ऐसा देखा जा रहा है कि हर दूसरे आदमी को या आई फ्लू हो गया। आई फ्लू होने के कारण लोगों की आंखें लाल हो जाती है। और देखने में डरावनी लगने लगती है। जिसके कारण लोगो को बहुत परेशानी हो रही है। लोगों को यह डर सता रहा है कि कहीं उनको भी यह आई फ्लू ना हो जाए। ऐसे में आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि आई फ्लू होने के क्या कारण है और इससे बचने के क्या उपाय हैं।

आई फ्लू के लक्षण

आई फ्लू बरसात के कारण होने वाले इन्फेक्शन है। यह इंफेक्शन जिस व्यक्ति को होता है उसकी आंखें लाल हो जाती है। और उनकी आंखों में बहुत दर्द होता है। लोगों को चीजों को देखने में भी दिक्कत आती है। और लगातार उनकी आंखों से पानी निकलता रहता है। जिसकी वजह से आई फ्लू से ग्रसित व्यक्ति को किसी भी काम को करने बहुत तकलीफ होती है। ऐसे में अगर आपको यह इंफेक्शन हो जाता है तो आप सबसे पहले डॉक्टर को दिखा कर उसकी दवा ले।

आई फ्लू से बचाव के उपाय

बहुत सारे लोगों का यह कहना है कि आई फ्लू उन लोगों की आंखों में देखने से होता है जिनको या इंफेक्शन पहले से हुआ रहता है। लेकिन कुछ लोगों को कहना है कि आई फ्लू एक माइक्रो ऑर्गेज्म वायरस है जिसकी वजह से यह इंफेक्शन ग्रसित व्यक्ति की आंखों में देखने से नहीं हो सकता है। यह इंफेक्शन ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता है यानी कि अगर आप ग्रसित व्यक्ति से हाथ मिलाते हैं और फिर अपनी आंखों को छूते हैं इस प्रकार आपको यह इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में आप अगर किसी भीड़ वाले इलाके में जाएं तो घर पर आने के बाद अपने हाथ जरूर धोएं।