नवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है। इसी मौके पर भोजपुरी के सब कलाकार जल्दी-जल्दी से अपने नवरात्रि के गाने ला रहे हैं। बीच खेसारी लाल यादव ने एक बहुत ही अच्छा नवरात्रि गाना लॉन्च कर दिया। यह गाना खेसारी लाल के बाकी नवरात्रि गाना से थोड़ा अलग है।
Khesari Lal Yadav Navratri Song 2023
खेसारी लाल यादव के इस नए नवरात्रि गाने का नाम दर्द दर्द ना रहा है। वैसे तो यह गाना भोजपुरी भाषा में नहीं बनाया गया है। खेसारी लाल यादव ने इस गाने के लिए खड़ी हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया है। इस तरह के गाने खेसारी लाल यादव समय-समय पर बनाते रहते हैं।
इस गाने में कोई नाच वगैरह नहीं है। खेसारी लाल यादव एक ही जगह पर हारमोनियम लेकर बैठे हुए हैं और अपना भजन गा रहे हैं। खेसारी लाल यादव बहुत सारे भक्ति गाने लेकर आते हैं लेकिन इस तरह के भजन उनकी तरफ से कम ही आते हैं।
वैसे खेसारी लाल यादव का इस बार नवरात्रि में बहुत ही कम गाना आया हुआ है। इसकी वजह तो आप सभी जानते ही होंगे। जिसको नहीं पता उन्हें बता दें की सितंबर 2025 तक खेसारी लाल यादव केवल ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी के लिए ही गाना गा सकेंगे और यह फैसला हाई कोर्ट का है।
Dard Dard Na Raha Navratri Geet
खेसारी लाल यादव का दर्द दर्द ना रहा गाना कृष्णा बेदर्दी के द्वारा लिखा गया है और गाने के म्यूजिक को भी कृष्णा बेदर्दी ने ही दिया हुआ है। खेसारी का यह नवरात्रि गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर आया है। 2 घंटे में इस नवरात्रि गाने को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा हुआ है। करीब पचास हजार लोगों के द्वारा इस गाने को लाइक भी किया गया है।