ग्रैंड थेफ्ट ऑटो विश्व का सबसे प्रसिद्ध वीडियो गेम है। इस संक्षिप्त रूप में GTA अभी कहा जाता है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो की पहली श्रृंखला को सन 1997 में लॉन्च किया गया था। उसे समय इस गेम ने बहुत ही प्रसिद्धि हासिल की थी। आज के समय में ग्रैंड थेफ्ट ऑटो गेम को खेलने लोग पसंद करते हैं। अब तक ग्रैंड थेफ्ट ऑटो के पांच श्रृंखला को लॉन्च किया गया है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5 ने विश्व में बहुत ही प्रसिद्धि पाई है।
GTA 5 ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
GTA 5 वीडियो गेम का ट्रेलर 2011 में लॉन्च किया गया था। ट्रेलर लॉन्च होने के 2 साल बाद ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5 को लॉन्च किया गया। जब GTA 5 लॉन्च हुआ तो इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अब तक के इतिहास में किसी भी वीडियो गेम ने कितनी कमाई नहीं की थी। पहले दिन GTA 5 ने 80 करोड डालर से भी ज्यादा कमाई की थी। इस गेम ने तीन दिनों के अंदर एक अरब डॉलर से भी ज्यादा कमाई कर दी थी। इतनी कमाई करने वाला यह पहला वीडियो गेम बन चुका था।

GTA 6 का ट्रेलर
GTA 6 बहुत दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जीटीए 5 के लॉन्च हुए लगभग 10 साल हो चुके हैं। इस गेम के फैंस इसको खेलने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक हो रहे हैं। GTA गेम का निर्माण अमेरिका की कंपनी रॉकस्टार गेम्स करती है। रॉकस्टार गेम्स ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि GTA 6 का ट्रेलर दिसंबर 2023 में लॉन्च किया जाएगा।