बहुत जल्द नवरात्रि का त्यौहार आने वाला है और इस मौके पर खेसारी लाल यादव ने अपने गानों की तैयारी भी कर ली है। हर बार जब भी नवरात्रि आती है तो खेसारी लाल अपना नवरात्रि सॉन्ग जरूर रिलीज करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने दो नवरात्रि सॉन्ग रिलीज कर दिए लेकिन उसमें से गाना डिलीट कर दिया गया।
Khesari Lal Yadav Navratri Song
आज 13 अक्टूबर 2023 की सुबह खेसारी लाल यादव का एक और नवरात्रि गाना रिलीज किया गया है। इस नवरात्रि गाने का टाइटल हवा झुरू झुरू लागेला। इस गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खेसारी लाल के इस गाने को 1 घंटे में लगभग 90000 से ज्यादा लोगों ने देखा।
Hawa Jhuru Jhuru Lagela
आपकी जानकारी के लिए बता दें की खेसारी लाल का यह गाना उनके हाल ही में आए सुपरहिट गाने डबल खिड़की की धुन पर ही बनाया गया है। खेसारी लाल अक्सर ऐसा करते रहते हैं। जब सावन का महीना शुरू हुआ था तो उसे समय भी के कुछ गाने ऐसे आए थे जो उनके पुराने गानों की धुन पर थे।
खेसारी लाल की यह टेक्निक बहुत ही कारगर साबित हुई है। वे जब भी कोई पुराने गाने की धुन से नया गाना बनाते हैं तो वह गाना भी सुपरहिट ही हो जाता है। इस बार भी उनका गाना सुपरहिट ही होने वाला है क्योंकि गाना रिलीज होते ही इसे काफी लोगों ने देख डाला।
एक नवरात्रि गाना हो चुका है डिलीट
इससे पहले खेसारी लाल यादव का एक और नवरात्रि गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस गाने का नाम फुल अड़हुल था। लेकिन खबर आ रही है कि ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी ने खेसारी लाल के उसे गाने को यूट्यूब से हटवा दिया है। इसका कारण यह था कि जिस कंपनी से खेसारी लाल का गाना आया था वह कंपनी ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के अंदर नहीं थी।
अब आपके मन में यह सवाल उठ सकता है कि क्या यह गाना भी डिलीट हो जाएगा। तो आपको बता देगी ऐसा कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के अंदर ही आता है।