CMF By Nothing ने लॉन्च किया अपना नया Earbuds, Smartwath और फास्ट चार्जर

Aman SR
3 Min Read

Nothing कंपनी ने अपना स्मार्टफोन कुछ साल पहले निकाला था। जिसके स्मार्टफोन को ग्राहकों ने पसंद भी किया था। स्मार्टफोन के बाजार में नथिंग अपना दबदबा बना रहा है। नथिंग के स्मार्टफोन बहुत ही अतरंगी होते हैं। हाल ही में नथिंग ने अपना एक स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन देखने में बड़ा ही गजब का लगता है। यह एक ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन देखने में लगता है। नथिंग स्मार्टफोन का बैक पैनल सभी स्मार्टफोन के मुकाबले एकदम अलग होता है। नथिंग कंपनी स्मार्टफोन के मार्केट में अपना जलवा बिखेर तो रही है। साथ ही साथ नथिंग कंपनी ने अपना कुछ नया टेक प्रोडक्ट्स को लांच किया है। नथिंग ने अपना पहला TWS को लॉन्च कर दिया है। साथ ही साथ नथिंग ने अपना नया स्मार्ट वॉच भी लॉन्च किया है।

CMF By Nothing का नया TWS

नथिंग कंपनी का एक सब ब्रांड CMF है। CMF ने एक TWS लॉन्च किया है। इस TWS का नाम नथिंग कंपनी ने Buds Pro रखा है। CMF के इस बड्स में आपको लगभग 39 घंटे का बैटरी का बैकअप मिलने वाला है। साथ ही साथ इसमें आपको 40db का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन देखने को मिलेगा। इसमें आपको अल्ट्रा बेस टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगा। अगर आप बेस वाला गाना सुनना पसंद करते हैं तो यह बड्स आपके लिए बहुत ही अच्छा होने वाला है। इसकी कीमत ₹3499 है।

CMF By Nothing की नई स्मार्ट वॉच

CMF By Nothing ने अपना एक नया स्मार्ट वॉच को लांच किया है इस स्मार्ट वॉच का नाम CMF ने वॉच प्रो रखा है। इसमें आपको 1.96 इंच का Amoled डिस्प्ले मिलने वाला है। साथ ही साथ इसमें आपको 13 दिन का बैटरी का बैकअप मिलने वाला है और यह स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी कीमत ₹4999 रखी गई है।

CMF By Nothing का चार्जिंग एडाप्टर

CMF By Nothing ने अपना एक चार्जिंग एडेप्टर को भी लॉन्च किया है। यह चार्जिंग एडेप्टर 65 वाट का फास्ट चार्जर है। यह एक 3 in 1 चार्ज है। इस चार्जर में आपको तीन पोर्ट मिलेगा। आप एक साथ इस चार्जर से तीन डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे। इसकी कीमत CMF ने ₹2999 रखी है।