चंद्रयान 3 का मिशन सफल हो गया है। चंद्रयान 3 ने 23 अगस्त को शाम को 6 बजकर 3 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। भारत ने अंतरिक्ष में अपना इतिहास 23 अगस्त की तारीख में रच दिया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरे भारत में लोग खुशियां मना रहे हैं। भारत के नागरिक इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद कर रही है और साथ-साथ उन्हें बधाई भी दे रही है। साथ ही साथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार भी चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो और पूरे भारत को बधाई दी है।

सलमान खान ने दी बधाई
भारतीय हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान ने चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। सलमान खान ने अपने ट्विटर पर लिखा की चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई। आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

शाहरुख खान ने दी बधाई
हिंदी सिनेमा के मेगास्टार शाहरुख खान ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है उन्होंने फिल्मी अंदाज में कहा की : चांद तारे तोड़ लाऊं…. सारी दुनिया पर मैं छाऊ। आज इंडिया और इसरो पूरी दुनिया पर छा गया है। शाहरुख खान ने पूरे वैज्ञानिकों और इंजीनियर को चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई दी है। शाहरुख खान ने कहा कि चंद्रयान 3 की टीम ने पूरे भारतवासियों को गौरवान्वित महसूस कराया है।

कार्तिक आर्यन ने इसरो को किया धन्यवाद
हिंदी सीमा के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण अपने टीवी पर देखा। इसकी जानकारी उन्होंने एक तस्वीर साझा करके दी। कार्तिक आर्यन ने कहा कि हमारा भारत अब चांद पर है। यह एक ऐतिहासिक पल है। उन्होंने इसरो को धन्यवाद कहा है।
